विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने आमजन को दिया हाथ धोने का संदेश

0

नाथद्वारा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिले भर में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इसमें लोगो को हाथ धोने के सही तरीकों की जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक नाना लाल सालवी ने बताया कि जिले की समस्त पंचायतो में आज लोगो को हाथ धोने की सही जानकारी एवं नरेगा मेटो को हाथ धोने का प्रशिक्षण भी दिया गया।प्रशिक्षित मेट आगामी कार्य दिवस में नरेगा श्रमिकों को हाथ धोने की सही विधि की जानकारी देंगे एवं प्रतिदिन श्रमिकों एवं आमजन को हाथ धोने के लिए प्रेरित भी करेंगे। कोरोना महामारी के बीच लोगों को हाथ की स्वच्छता का महत्व समझाया गया एवं लोगों को यह भी सिखाया गया कि हाथों को कैसे स्वच्छ रखा जाए एवं हाथों को साफ रखने से न केवल कोरोना, बल्कि कई अन्य तरह की मौसमी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

कोरोना संक्रमण के बीच ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का महत्व और बढ़ गया है। इसका नतीजा यह है कि लोग हाथों की सफाई के प्रति जागरूक भी हुए हैं। हाथों की नियमित सफाई की जाए तो कोरोना दूर भाग जाता है। सही तरह से हाथ धुलने से टाइफाइड, पेट व त्वचा संबंधी रोग, आंख के संक्रमण आदि से भी बचा जा सकता है। हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए 2008 से प्रतिवर्ष 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। इसका असर कोरोना महामारी के बीच देखने को भी मिला है।

यह है हाथ धोने का सही तरीका……

दो मिनट तक साबुन से छह चरणों में हाथ धोने चाहिए। सबसे पहले सीधे हाथ पर साबुन लगाकर रगड़ें। इसके बाद बाद उल्टे हाथ, नाखून, अंगूठा व कलाई को ठीक से साफ करें। इस तरह हाथों को धोने से 90 फीसदी बीमारियों से बचा जा सकता है।

कब जरूरी है हाथ धोना

शौच के बाद, खाना बनाने व खाने से पहले हाथ अवश्य धोने चाहिये।
मुंह, नाक व आंखों को छूने के बाद हाथ धोने चाहिए।
खांसने व छींकने के बाद, घर की साफ-सफाई करने के बाद, किसी बीमार व्यक्ति से मिलने के बाद, पालतू जानवरों को छूने के बाद भी जरूर हाथ धोने चाहिये।

क्यों मनाया जाता है विश्व हाथ धुलाई दिवस

प्रति वर्ष 15 अक्तूबर को दुनियाभर में ‘ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे’ यानी विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य हाथों को अच्छी तरह से धोने के फायदों और महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। हेल्थ एक्सपर्ट भी बताते हैं कि हाथ न धोने के कारण सबसे अधिक बीमारियां होती हैं। हाथों के जरिए ही संक्रमण और बैक्टीरिया आसानी से शरीर में चले जाते हैं और बीमारियां पैदा करते हैं। अब कोरोना वायरस को ही ले लीजिए। यह बीमारी भी हाथों के जरिए ही फैल रही है।

क्यों हाथ धोना इतना जरूरी है?

हाथ धोना एक दवा की तरह है। अगर आप हाथों को नहीं धोते हैं तो वायरस के संक्रमण या बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकते हैं, जिसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं और दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन अगर आप हमेशा हाथ धोते रहेंगे तो आप बीमार नहीं पड़ेंगे और दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पंचायत समिति खमनोर जिला स्वच्छता मिशन राजसमंद द्वारा आज हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, माननीय प्रभारी मंत्री उदय लाल आँजणा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल सीईओ निमिषा गुप्ता, एसडीएम नाथद्वारा अभिषेक जी गोयल खमनोर बीडीओ नीता पारीक के साथ अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्हें डीआरजी फरजाना छीपा द्वारा विश्व हाथ धुलाई दिवस के उपलक्ष में डब्ल्यूएचओ द्वारा बताई गई हाथ धोने की सही प्रक्रिया को बताया गया एवं अतिथियों द्वारा स्वयं हाथ धोकर आमजन को हाथ धोने का संदेश भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here