राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, अपराध में भी अव्वल : मेघवाल

0
राजसमंद। राज्य सरकार के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री व भाजपा पदाधिकारी।

राजसमंद, चेतना भाट। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में गहलोत सरकार को 20 माह के कार्यकाल में आमजन, महिलाओं, दलितों एवं आदिवासियों के प्रति अत्याचार में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है। कुछ समय से कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं है, गहलोत सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए, जनता को कांग्रेस सरकार से काफी उम्मीद है। इस सरकार की कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन विकराल रूप ले रही है, प्रदेश की कुछ ऐसी घटनाओं पर सरकार एवं पुलिस के प्रति इकबाल खत्म हो रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ सरकार की विफलता व महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार को लेकर आयोजित प्रदर्शन में भाग लेकर जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मेघवाल ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बनने के पश्चात से लेकर वर्तमान समय तक राजस्थान में कुल आपराधिक मुकदमे 4 लाख 35 हजार के लगभग राज्य में प्रकरण दर्ज हो चुके है, इसी प्रकार से 20 माह में दलितों के प्रति 11 हजार के लगभग मुकदमे हत्या, बच्चियों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, यौन शोषण आदि के दर्ज हो चुके हैं। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र पुरोहित के नेतृत्व में पुरानी कलेक्ट्री परिसर में एकत्रित होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृव में एक प्रतिनिधिी मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक हरिसिंह रावत, बंशीलाल खटीक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोठारी, गोपालकृष्ण पालीवाल, बाबूसिंह दसाणा, लता मादरेचा, महामंत्री सुनील जोशी, हरिसिंह राव, शोभालाल रेगर, मंत्री महेंद्रसिंह चौहान, गोपाल गुर्जर, हरदयाल सिंह चौहान, रामलाल जाट, दीपिका रावत, भाजयूमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष गणेश पालीवाल, नरेंद्रकुमार बागड़ी, सुभाष पालीवाल, मुकेश जोशी, किशन गुर्जर, कमलेश पालीवाल, कैलाश श्रीमाली, जयेंद्रसिंह रावत, सम्पतनाथ सिंह चौहान जवाहर जाट, भुपेंद्र पालीवाल, गिरिराज कुमावत सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here