राजसमन्द में 16 नए पॉजिटिव

0
संक्रमण से राहत : राजसमंद जिले में धीरे-धीरे कम हो रहे संक्रमित

राजसमंद, चेतना भाट। राज्य स्तर से शुक्रवार को प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें राजसमंद ब्लॉक से 11, रेलमगरा ब्लॉक से 3 व देवगढ़ से 2 व्यक्ति है। सभी को स्थिति के अनुसार होम आइसोलेशन एवं संस्थागत आइसोलेशन में रखा गया है। पोजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में राजसमंद शहर से 31 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय किशोर, 47 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय पुरुष, 67 वर्षीय वृद्ध, 55 वर्षीय वृद्धा, राजसमंद के ग्रामीण क्षैत्र से 24 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय किशोर, 57 वर्षीय महिला, रेलमगरा ब्लॉक से 38 वर्षीय पुरुष, 61 वर्षीय वृद्ध, 21 वर्षीय युवती,  देवगढ़ से 29 वर्षीय युवक तथा 41 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पोजिटिव आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here