
राजसमंद, चेतना भाट। राज्य सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को राजनगर बस स्टैंड पर मास्क वितरित किए गए। नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क पाए जाने पर समझाइश कर मास्क के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा जिनके पास मास्क नही थे उन्हें मास्क वितरित किए गए। दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रबन्धक सुनील यादव, आश्रय स्थल कार्मिक नीरज पालीवाल ने अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थनों पर 100 मास्क वितरित किए।
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम सम्पन्न
खमनोर। चिकित्सा विभाग खमनोर एवं ममता संस्थान के आपसी समंवय से गुरुवार को राउमावि भैंसाकमेड़ किशोर स्वास्थ्य सम्मेलन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नारायण पालीवाल ने की। कार्यक्रम में किशोर किशोरियों को कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार हाथ सैनिटाइज करवा कर मास्क वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग खमनोर से उजाला क्लीनिक पर कार्यरत एडोलसेंट हेल्थ काउंसलर चेतन दूरियां द्वारा किशोर किशोरियों के किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन पोषण में तिरंगा थाली मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य एनीमिया आदि स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां किशोर-किशोरियों के साथ साझा की गई तथा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 104/ 108 परामर्श सेवाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। ममता संस्थान से ब्लॉक मेंटर राजेंद्र माली द्वारा संस्थागत मुद्दों जिनमें बेहतर स्वास्थ्य पोषण एएनीमिया मौसमी व गंभीर बीमारियां हिंसा व चोट शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य जेंडर ट्री के माध्यम से लिंग भेदभाव नहीं करने की बात समझाई गई व ब्लॉक मेंटर मनीष जोशी द्वारा बाल विवाह कुचक्र व उससे होने वाले दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह नहीं करवाने का संकल्प दिलाया गया। किशोर किशोरियों के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं की गई। जिसमें विजेता और उपविजेता रहने वाले किशोर किशोरियों को प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकांता पालीवाल साथिन मधु पालीवाल आशा सहयोगिनी गंगा बाई मौजूद थी।