राजसमंद में 32 नए पॉजिटिव, 2398 पर पहुंचे कुल संक्रमित

0
संक्रमण से राहत : राजसमंद जिले में धीरे-धीरे कम हो रहे संक्रमित

राजसमंद, चेतना भाट। राज्य स्तर से बुधवार को प्राप्त हुई कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 32 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें राजसमंद ब्लॉक से 11, आमेट से 6, रेलमगरा से 6, देवगढ़ से 5, नाथद्वारा शहर से 2 तथा कुंभलगढ़ व भीम से एक-एक व्यक्ति है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है तथा पोजिटिव के सम्पर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र 2398 तक पहुंच गई है। सीएमएचओ डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में राजसमंद शहर से 65 वर्षीय पुरुष 13 वर्षीय बालक, 40 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, 87 वर्षीय वृद्ध, 60 वर्षीय वृद्ध, राजसमंद ग्रामीण से 25 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय वृद्धा, 58 वर्षीय पुरुष, 80 वर्षीय वृद्ध, आमेट से 40 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 70 वर्षीय वृद्धा, रेलमगरा से 38 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बालिका, 15 वर्षीय बालक, 28 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय पुरुष, 61 वर्षीय महिला, देवगढ़ से 15 वर्षीय बालिका, 25 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवती, नाथद्वारा शहर से 44 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवती, कुंभलगढ़ से 25 वर्षीय युवक, भीम से 13 वर्षीय बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here