राजसमंद, चेतना भाट। राज्य स्तर से बुधवार को प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 27 नए व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें राजसमंद शहरी क्षेत्र से 5 एवं ग्रामीण क्षेत्र से 1, आमेट ब्लॉक से 5, खमनोर ब्लॉक से 6, देवगढ़ ब्लॉक से 9 तथा रेलमगरा ब्लॉक से एकव्यक्ति पॉजिटिव आए है। सभी को स्थिति के अनुसार घर पर तथा संस्थागत आइसोलेशन में रखा गया है तथापोजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लेने कीकार्यवाही शुरू कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ. जेपीबुनकर ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में राजसमंद शहर से 15 वर्षीय किशोरी, 37-37 वर्षीय दो महिला, 20 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय पुरूष, केलवा निवासी 36 वर्षीय पुरूष, खमनोरके रठुजंणा निवासी 82 वषिय वृद्ध, नेगडिया टॉल प्लाजासे 34 व 30 वर्षीय दो पुरूष, नेगडिया निवासी 2 वर्षीयबालक, देलवाड़ा निवासी 40 वर्षीय महिला, शिशवीनिवासी 55 वर्षीय महिला, आमेट निवासी 45 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्धा, 43 वर्षीय महिला, आगरिया निवासी 32 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बालिका, रेलमगरा के बामणियांकला निवासी 42 वर्षीय पुरूष, देवगढ़ से 18 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवती, 55 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय युवती, 58 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवक, एवं 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पोजिटिव आईहै।