राजसमंद में 25 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल 2329 संक्रमित

0
संक्रमण से राहत : राजसमंद जिले में धीरे-धीरे कम हो रहे संक्रमित

राजसमंद,चेतना भाट। राज्य स्तर से रविवार को प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 25 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें राजसमंद ब्लॉक से 7, रेलमगरा से 7, खमनोर से 5, नाथद्वारा से 3, कुंभलगढ़, भीम व देवगढ़ से एक-एक व्यक्ति है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है तथा पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगो के सैम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी के साथ जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2329 तक पहुंच गया है। सीएमएचओ डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में राजसमंद शहर से 50 वर्षीय पुरूष, 59 वर्षीय पुरूष, 67 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, राजसमंद ग्रामीण से 44 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय महिला, रेलमगरा से 30 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरूष, 8 वर्षीय बालक, 40 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवक, खमनोर से 43 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय बालक, 41 वर्षीय पुरूष, 76 वर्षीय वृद्ध, नाथद्वारा शहर से 16 वर्षीय किशोर, 13 वर्षीय बालिका, 59 वर्षीय पुरूष, कुंभलगढ़ से 28 वर्षीय युवक, भीम से 27 वर्षीय युवती, देवगढ़ से 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here