राजसमंद, चेतना भाट। राज्य स्तर से मंगलवार को प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें राजसमंद ब्लॉक से 8,नाथद्वारा व खमनोर से एक-एक व्यक्ति है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है तथा पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगो के सैपल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संया बढ़कर 2366 हो गई। सीएमएचओ डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में राजसमंद शहर से38 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, राजसमंद ग्रामीण क्षैत्र से 38 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय किशोर, 49 वर्षीय पुरुष, नाथद्वारा से 48 वर्षीय पुरुष व खमनोर ब्लॉक के ग्रामीण क्षैत्र से 32 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।