राजसमंद में 27 नए पॉजिटिव, कुल 2356 संक्रमित

0

राजसमंद, चेतना भाट। राज्य स्तर से सोमवार को प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 27 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिनमें राजसमंद ब्लॉक से 16, नाथद्वारा शहर से 4, आमेट से 3, खमनोर, भीम, देवगढ़, रेलमगरा से एक-एक व्यक्ति है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है तथा पोजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र कुल 2356 तक पहुंच गई है। सीएमएचओ डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में राजसमंद शहर से 32 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय बालिका, 33 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय वृद्ध, 66 वर्षीय वृद्ध, 30 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्ध, 50 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय किशोरी, 35 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय पुरुष, राजसमंद ग्रामीण से 31 वर्षीय युवक, नाथद्वारा से 42 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय पुरुष, आमेट से 22 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय युवक, 7 वर्षीय बालिका, खमनोर से 22 वर्षीय युवक, भीम से 50 वर्षीय महिला, देवगढ़ से 26 वर्षीय युवती, रेलमगरा से 70 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here