
पंचायत राज चुनाव की जनसभाओं में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
सांसद ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किया जनसम्पर्क
राजसमंद, चेतना भाट। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो देशहित के बारे में सोचती है। मोदी सरकार के नेतृत्व में ऐसे कई ऐतिहासिक कार्य हुए है जिनकी कल्पना करना ही दूर की बात है। मोदी सरकार ने जो कार्य किये है वो आजाद भारत में पहली बार हुए है। धारा 370 हो या राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक हो या सीएए कानून यह सब केवल मोदी सरकार में ही सम्भव था। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर ही बनी है। यह विचार सांसद दीया कुमारी ने पंचायत राज चुनाव को लेकर बामन टूकड़ा, वणाई आश्रम, मादड़ी चौराहा, कुंवारिया सहित वार्ड 14, 15, 16 और 17 में आयोजित आमसभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। सांसद ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार आई है जनता परेशानियों के गर्त में है। सरकार ने जो वादे किए वो सब जूठा साबित हुए है। किसानों की कर्ज माफी तथा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि दो साल में ही प्रदेश के मतदाताओं को समझ में आ गया कि कांग्रेस ने उनके साथ छल किया है। इसका जवाब अब कांग्रेस पार्टी को इन पंचायतराज चुनावों में मिल जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित, करणवीरसिंह राठौड़, मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लढ्ढा, जिला कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, सफलता गुर्जर, रीना कुमावत, महेन्द्र कोठारी एपेक्स, देवीलाल प्रजापत, महेश आचार्य, हिम्मतसिंह चुण्डावत, प्रत्याशी अरविंदसिंह राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सांसद ने सभाओं में गिनाए पीएम मोदी सरकार के कार्य
सांसद ने मोही ग्राम पंचायत में भी भाजपा प्रत्याशी पक्ष में वोट देने के लिए प्रचार किया। इस दौरान आयोजिज जनसभा में उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों को भी गिनाया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजयसिंह भाटी, चुनाव प्रभारी अशोक रांका, महेन्द्रसिंह चौहान, मांगीलाल कुमावत, किशनलाल तेली, पूर्व सरपंच जगदीशचंद तेली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। ग्राम पंचायत एमड़ी में जिपस वार्ड 14 से भाजपा प्रत्याशी लीला देवी तेली एवं पंचायत समिति राजसमंद वार्ड नंबर 8 प्रत्याशी सुरेश कुमावत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों से अपील की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुनील जोशी, अशोक रांका, पूर्व सरपंच मांगीलाल कुमावत, गोपीलाल माली, चम्पालाल कुमावत, किशन कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कड़ी से कड़ी जोडऩे के लिए भाजपा को जिताए
कुंवारिया : राजसमंद का चहुंमुखी विकास तभी हो सकेगा जब पंचायत राज के चुनावों में पंस सदस्य व जिला परिषद के सदस्य भाजपा के चुन कर आएंगे। यह विचार सांसद दीया कुमारी ने कुंवारिया में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने जो कहा है उसे पुरा करके दिखाया है। भाजपा ने सदैव आमजन के हितों को प्राथमिकता दी है। आमसभा को भाजपा की पंचायत समिति से कुंवारिया-लालपुर प्रत्याशी कुसुम तांतेड़, मादडी-फियावड़ी से कालुसिंह राठौड, जिला परिषद प्रत्याशी लीलादेवी तेली, सोहनी देवी गुर्जर, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव, सोहनलाल पीपाड़ा, महेश आचार्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका, लालचन्द्र मुणोत आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन रामेश्वर साहु ने किया। इसके बाद सांसद ने कुंवारिया के नीलकंठ चौराहा पर भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ किया।
मादड़ी की पूर्व सरपंच ने थामा भाजपा का दामन : कुंवारिया में आयोजित सांसद की जनसभा में महासतियों की मादडी की पूर्व सरपंच गीता देवी गुर्जर को सांसद दिया कुमारी ने भाजपा की ईकलई ओढा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
सांसद का दो दिवसीय आमेट क्षेत्र का दौरा आज से : पंचायती राज्य चुनाव के तहत सांसद दीया कुमारी का आमेट पंचायत समिति के सभी वार्डों का दो दिवसीय दौरा शनिवार से शुरू होगा। दौरे के दौरान सांसद पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पंचायत समिति के सभी 15 एवं जिला परिषद के 3 वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने व कार्यकर्ताओं की बैठक लेगी। इस मौके पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित, आमेट ग्रामीण मंडल एवं नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य, वार्ड प्रत्याशी तथा पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहेंगे।