मार्बल गैंगसा एसोसिएशन ने किया मास्क का वितरण

0
राजसमंद। नो मास्क नो एंट्री के तहत आमजन को मास्क का वितरण करते एसोसिएशन के सदस्य एवं प्रतिनिधि।

राजसमंद, चेतना भाट। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाए जा रहे अभियान नो मास्क नो एंट्री के तहत मार्बल गैंगसा एसोसिएशन की ओर से नगर परिषद एवं जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में पांच हजार नि:शुल्क मास्क का वितरण किया। जिसमें नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, जिला उद्योग केन्द्र जनरल मैनेजर सहीराम विश्नोई, शिव कुमार शर्मा, गैंगसा एसोसिएशन अध्यक्ष रवि शर्मा, सचिव मनीष देवपुरा, मदन चौधरी, सुनील तापडिय़ा, महेन्द्र टेलर, पुष्कर श्रीमाली सहित कई सदस्यों ने आमजन को मास्क का वितरण कर कोविड-19 से सुरक्षित रहने का संदेश दिया।

प्रतिज्ञा दिलाकर किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ


राजसमंद, चेतना भाट। जिले में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ केन्द्र जिला युवा समंवयक पवन घोसलिया ने केन्द्र कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाकर किया। घोसलिया ने कहा कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है। घोसलिीया ने स्वयं सेवकों से भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए आगे आने का आह्वान किया। लेखाकार हनुवंतसिंह चौहान ने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, रिश्वत नहीं लेने और ना ही देने, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ जनता के हित में करने आह्वान किया। इस अवसर पर कई कार्मचारी व स्वयं सेवक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here