मानवीय सेवा कार्य व पौष्टिक खुराक वितरण कार्यक्रम संपन्न

0
राजसमंद। हरिहर सेवा संस्थान की ओर से खटामला ग्राम की बुनकर बस्ती में आयोजित चिकित्सा शिविर में रोगियों का उपचार करते डॉ खिलनानी।

राजसमंद, चेतना भाट। हरिहर सेवा संस्थान की ओर से चांदकंवर-रामपाल नवाल (विजयनगर) की स्मृति में मानव सेवा प्रकल्प के तहत रविवार को समीपवर्ती खटामला ग्राम की बुनकर बस्ती में मानवीय सेवा कार्य एवं पौष्टिक खुराक विरतण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रारंभ में मानवीय सेवा कार्य के तहत मंजूलता-श्यामसुन्दर नवाल की ओर से बस्ती निवासी पांच बच्चों की विधवा मां के लिए साड़ी व परिवार के सभी सदस्यों के लिए नए वस्त्र व जूता-चप्पल आदि प्रदान किए गए। इसके बाद कोरोना महामारी के मद्देनजर जारी निर्देशों का पालन करते हुए डॉ विजय कुमार खिलनानी व कार्यकर्ता मुकेश साहू ने सभी को पोष्टिक एवं स्वादिष्ट खुराक के पैकेट वितरण किए। उन्होंने नैतिक जागरण गोष्ठी में छात्रों व युवाओं से सेवा कार्य करने, शिक्षार्जन एवं महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति सिर्फ स्वयं के लिए जीने की स्वार्थी परम्परा का पोषण करती है जो हमारी सनातन संस्कृति में विकृतियां पैदा कर रही है जिसे रोकने के लिए हमें सजग होकर प्रयास करने होंगे। प्रेरित होकर बस्तीवासियों ने अपने बच्चों को सेवा कार्यो से जोडऩे का आग्रह किया जिस पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया। इसके बाद नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ खिलनानी ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां दी वहीं विभिन्न बीमारियों से बचाव व उपचार के बारे में उपयोगी जानकारी भी दी। मुकेश साहू, चुन्नीलाल बुनकर, सपनाए ममता, दया, उषा आदि ने सहयोग किया।

किसान कल्याण संपर्क अभियान के तहत पेंपलेट व पुस्तिका का वितरण


राजसमंद। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित के निर्देशानुसार किसान कल्याण संपर्क अभियान के तहत कृषि कानूनों के प्रचार-प्रसार अभियान के जिला प्रभारी रामलाल जाट ने रेलमगरा में पेम्पलेट व पुस्तिका का वितरण किया। मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि किसान कल्याण संपर्क अभियान जिला प्रभारी रामलाल जाट ने रेलमगरा तहसील के किसानों से ओड़ा, सकरावास, रेलमगरा, महेन्दुरिया, दरीबा, राजपुरा, सिंदेसर कलां, जीतावास, कुरज आदि गांवों में सम्पर्क कर कृषि कानूनों को लेकर पेम्पलेट वितरण किए एवं आत्म निर्भर भारत अभियान की पुस्तिका का रेलमगरा में विमोचन मण्डल अध्यक्ष चतरसिंह राजावत द्वारा किया। जाट ने किसानों को आत्म निर्भर भारत व नवीन कृषि कानूनों की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर जीवनलाल सोनी, बोथलाल जाट, जगदीश रेगर, नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, गिरीराज सोनी, पिंटू विजयवर्गीय, सरपंच विष्णु यादव, उपसरपंच पिंटू सेन, प्रहलाद शर्मा, रूप सिंह आउि उपस्थित थे।

भाजपा का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन आज

भाजपा का गहलोत सरकार के खिलाफ जिलाध्यक्ष पुरोहित के नेतृत्व में सोमवार को धरना प्रदर्शन पुरानी कलेक्ट्री परीसर में प्रात: 11 बजे किया जाएगा। मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि भाजपा जिला महामंत्री सुनील जोशी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिला अत्याचार, अपहरण, उत्पीडऩ व बलात्कार जैसी घटनाओं से प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है तथा राज्य में अराजकता का माहौल है। प्रशासन की मनमानी चरम पर है और सत्ता पक्ष के नेता बदले की भावना से कार्य कर रहे है राज्य की सरकार गहन निंद्रा में सो रही है। इसी के तहत सोमवार को राज्य सरकार के खिलाफ पुरानी कलेक्ट्रट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here