महिलाओं ने किया मंशा महादेव व्रत का उद्यापन

0
राजसमंद। चारभुजा एवं मोही में मंशा महादेव व्रत का उद्यापन करती महिलाएं।

राजसमंद, चेतना भाट। चारभुजा स्थित मंडी महादेव पर बुधवार को महिलाओं ने मंशा महादेव व्रत का उद्यापन किया। महिलाएं 4 माह तक प्रत्येक सोमवार का व्रत रखती तथा 4 माह पूरे होने पर महादेव की प्रतिमा की पूजा कर मनोकामना पूरी करती है। महिला प्रेमा सेन, कैलाशी सरगरा ने बताया कि 1 वर्ष में 4 माह व्रत करने के बाद 8 वर्ष तक व्रत रखने के बाद सामूहिक उद्यापन करना पड़ता है। पंडित औंकारलाल पालीवाल ने मंडी महादेव शिव मंदिर पर उद्यापन विधि विधान से करवाया। चूरमे का प्रसाद बनाकर लाया गया जहां महादेव की प्रतिमा पर चूरमा के प्रसाद का भोग धराया गया। इसके बाद महिलाओं ने मांगलिक गीत के साथ प्रतिमा की परिक्रमा की। चूरमे के प्रसाद को चारभुजा को दिया तथा ब्राह्मणों को भोजन करवाकर दक्षिणा भेंट की। वहीं व्रत धारी महिलाओं ने चूरमे के प्रसाद से ही व्रत खोला। उद्यापन में 25 महिलाओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया।

राजसमंद। चारभुजा एवं मोही में मंशा महादेव व्रत का उद्यापन करती महिलाएं।


सवा सेर चूरमे का लगाया भोग


इसी प्रकार जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मोही ग्राम पंचायत के सदर बाजार स्थित चारभुजा मंदिर पर महिलाओं ने मनसा महादेव का व्रत उद्यापन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कच्चे सूत के महादेव बनाकर पूजा अर्चना की तथा शिव परिवार की कथा कहानियों का श्रवण किया। महिलाओं द्वारा यह व्रत नियमित 16 सोमवार तक किया जाता है। महिलाएं रंग बिरंगे परिधान से सजधज कर सवा सेर आटे, सवा सेर गुड़, सवा सेर घी का चूरमा बनाकर महादेव को भोग लगाया गया। उध्यापन में 44 महिलाओं ने व्रत का उध्यापन किया। इस मौके पर पूजारी पवन पाराशर ने विशेष से रूप से प्रभुश्री चारभुजानाथ को श्रृंगारित किया तथा आरती उतारी।
भोलेनाथ को लगाया अन्नकूट का भोग
जिला मुख्यालय स्वास्तिक सिनेमा के पीछे स्थित औंकारेश्वर महादेव मंदर में दीपोत्सव के तहत भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भोलेनाथ को विशेष श्रृंगार धराया गया तथा आरती उतारी गई। भक्तजनों ने सामाजिक दूरी के साथ भोलेनाथ के मनोरथ के दर्शन का लाभ लिया।

राजसमंद। औकारेश्वर महादेव को लगाया गया अन्नकूट का भोग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here