भाजयुमो प्रदेश मंत्री सैनी ने चारभुजानाथ की पेढ़ी टेका माथा, पुजारी समाज ने सैन का किया बहुमान

0

राजसमन्द, चेतना भाट। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने बुधवार को राजसमंद व उदयपुर की दो दिवसीय किसान चौपाल में भाग लेने के बाद चारभुजा पहुंच प्रभु श्री चारभुजानाथ पेढ़ी पर माथा टेका। नंगारखाने पर पूजारी समाज व कार्यकर्ताओं द्वारा सैनी का चारभुजा जी की छवि भेंटकर बहू मान किया। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी द्वारा किसान हित में पास किए गए तीन बिलों पर चर्चा की तथा इससे किसान के हित में व आय बढ़ाने का स्रोत बताया। कार्यकर्ताओं को किसान चौपाल के माध्यम से विरोधी राजनीतिक पार्टियों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को चौपाल के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर भाजयुमो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा प्रदेश महामंत्री गजपालसिंह राठौड़, समाजसेवी बाबूभाई राठौड़,  भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला मंत्री गोपाल गुर्जर, पंसस किशन पंचोली, विवेक नंदवाना, पूर्व सरपंच नाथूलाल गुर्जर, पूर्व प्रधान कमला जोशी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जैन समाज ने किया ओस्तवाल का स्वागत 


विधानसभा चुनाव के समय चारभुजा तक लिए गए पद यात्रा के संकल्प को लेकर बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल के चारभुजा पहुंचने पर जैन समाज की ओर से महाश्रमण विहार में विधायकय का शॉल, पगड़ी, दुपट्टा ओढ़ाते हुए बहुमान किया। इसके बाद विधायक ने जैन समाज आदिनाथ मंदिर में भी दर्शन किए। इस अवसर पर समाजसेवी बाबूभाई राठौड़, पारसमल सिंघवी, हेमराज सिंघवी, देवीलाल चोरडिय़ा, रोशनलाल, कन्हैयालाल, मनोहलाल सर्राफ आदि उपस्थित थे। विधायक के साथ बड़ी सादड़ी पूर्व प्रधान गणपतसिंह चुण्डावत, जिपस तराचंद मेघवाल, शंभूलाल मेनारिया, हीरालाल जाट, कुंदन खरोदिया सहित आठ पंचायतों के सरपंच मौजूद थे। 
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री एवं भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष सैनी का स्वागत
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष एवं नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के बुधवार को राजसमंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। नगर मीडिया संयोजक फुलेश भार्गव ने बताया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में शहर के 100 फीट रोड़ स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सर्किल पर कार्यकर्ताओं व माली समाज के लोगों की ओर से स्वागत अभिनन्दन किया गया। इससे पूर्व सैनी ने डॉ बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री गजपालसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री मुरारी आशिया, प्रवक्ता आशीष पालीवाल, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा, पंकज देवड़ा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
माली समाज ने किया सैनी का स्वागत
भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के राजसमंद आगमन पर माली समाज की ओर से उनका प्रभु श्रीनाथजी की छवि, इकलई एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल का भी साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान माली समाज के अध्यक्ष सुरेश माली, राज माली सेवा संस्थान के अध्यक्ष बीएल माली, कनेवरी माता सेवा संस्थान अध्यक्ष नारायण माली, पूर्व पार्षद रामेश्वर माली, प्रवीण माली, नितेश माली, ईश्वर माली, सुनील माली, भेरुलाल माली, पुखराज माली, जगदीश माली, पप्पू रेड़ा, पूर्व पार्षद बद्रीलाल भोई, जगदीश माली, लखन माली,चेतन माली सहित समाज के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
गौमती चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी के गौमती चौराहे पर पहुंचेन पर भाजपा, भाजयुमो आमेट नगर एवं ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रभु चारभुजानाथ की छवी एवं इकलई प्रदान कर स्वागत किया। विधायक प्रवक्ता माधवसिंह पंवार ने बताया की प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी के राजसमन्द में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सुनील गांधी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रमन कंसारा के नेतृत्व में प्रभु चारभुजानाथ की छवि भेंटकर उ स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की वर्तमान में राजस्थान सरकार के द्वारा कृषि बिल के बारे में आम जनता में जो भ्रांतियां फैला रही है वो सरासर गलत है। कृषि बिल किसानों के हित एवं किसानों के फसलों का सही मूल्याकन व सही भाव मिले ऐसी व्यवस्था उक्त बिल में है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी कटाक्ष किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here