राजसमंद, चेतना भाट। शहर के भाजपा युवा नेता भूपेन्द्र पालीवाल का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। गत दिनों इनकी तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद उपचार के लिए उन्हे आरके जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हे उदयपुर रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पालीवाल के निधन की खबर सुनते ही शहर में शौक की लहर छा गई।