मेनार। जिले के वल्लभनगर उपखण्ड के भींडर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बडगांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडगांव के दोनों ओर कल्पवृक्ष नर एवं मादा का पूजन एवं विधि विधान के साथ कर इनको अभिजीत मुहूर्त में लगाए गए। प्रधानाध्यापक जगदीश लाल बाहेती ने बताया भारतीय संस्कृति के पौराणिक धार्मिक ग्रंथों के अनुसार एक बार देवता असुरों से हारकर बहुत दुखी हुए और उन्हें असुरों से जीतने का कोई उपाय नहीं दिखा तो वे प्रजापिता ब्रह्माजी के पास गए। ब्रह्माजी सुमेरू पर्वत पर सभा कर रहे थे। उन्होंने देवताओं को दैत्यों से संधि कर समुद्र मंथन की सलाह दी। उनकी सलाह पर देवताओं ने समुद्र मंथन किया तो उसमें से निकलने वाले रत्नों में से एक कल्पवृक्ष था। कल्पवृक्ष मनोकामना पूर्ण करने वाला देवशक्ति से ओत-प्रोत माना जाता है।
यह है पौराणिक कथा
एक यति को आकाश मार्ग से कल्पवृक्ष ले जाते देख उसने अपनी शक्ति से भूमि पर उतरवा दिया था। कलांतार में वे अपने परोपकारी गुणों तथा मनोकामना पूर्ण करने के कारण पूजनीय बन गए। विद्यालय प्रधानाध्यापक जगदीश लाल बाहेती, दिनेश चंद्र चैबीसा, भंवर लाल मेनारिया, माया मेघवाल, लाली देवी जाट, शंकरलाल मेनारिया, ओम प्रकाश चैबीसा, भोपाल सिंह देवड़ा, राजेश कुमार गर्ग, मीना मीणा, कुसुमलता, दीपक चैधरी, सुमन बरवल आदि ने कल्पवृक्ष की स्थापना की।