बाबा का ढाबा दौड़ पड़ा, लोग उमड़े और लेने लगे सेल्फी

0

सुनील पंडित

पिछले दो दिन से सोश्यल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था। ये वीडियो था दिल्ली के मालवीय नगर के एक दम्पति का। ये दम्पति लोहे के बने एक केबिन में खाने का रेस्टोरेंट चलाते हैं। बड़े इत्मीनान से खाना बनाने के बावजूद इन दम्पति का खाना नहीं बिकता था। किसी फूड चेनल चलाने वाले ने इनका वीडियो बनाया तो दम्पति फफक पड़े। रोने लगे। जिसने भी ये वीडियो देखा हर किसी का मन भावुक हो गया। मेरा भी मन भावुक हुआ। मैंने भी मन की आंखों से ईश्वर को अर्जी लगाई की है ईश्वर इनकी मदद करना। फिर दनादन वीडियो वायरल हुआ। 24 घण्टे में करोड़ों लोगों ने इस वीडियो को देखा। ये दम्पति गुरुवार की सुबह तक पूरी इंडिया में छा गए। लोगों ने इनको हाथों हाथ लिया और अपने अपने स्तर पर हर कोई मदद करने लगे। मदद के साथ इनकी गाड़ी भी चल पड़ी और ढाबा भी। इतने लोग ढाबे पर पहुंचे की दम्पति के चेहरे पर खुशियां छलक गई। वाकई आप सभी से निवेदन है कि इन दम्पति की तरह आपके आसपास कई बाबा के ढाबे है। कोरोना के इस दौर में छोटे व्यापरियों की कमर टूट गई है। बेचारे कई लोग तो ऐसे है जिनको कोई मीडिया दिखा नहीं रहा है और कई ऐसे जो पब्लिकली रो नहीं पा रहे है। मेरा आप से हाथ जोड़कर निवेदन है कि क्या जाता है यार थोड़ी सी मदद कर के। किसी का फोटो वीडियो शेयर कर के। किसी को प्रमोट करके। कुछ अगर बन पाए तो जरूर कीजिये।

ऐसी पोस्ट सोश्यल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here