फोटो में देखिए कैसे कंगना ने इंजॉय की भाई की शादी, पहुंची कुलदेवी के मंदिर

0
  • भाई अक्षत की शादी को लेकर परिवार के साथ लेकसिटी आई है कंगना
  • ११ नंबवर को मेहंदी और महिला संगीत की रही धूम, १२ नवंबर को शादी के बाद पहुंची जगत

उदयपुर से सुनील पंडित की रिपोर्ट

हिमाचल की वादियों से निकलकर बॉलीवुड में धाक जमाने वाली तेज तर्रा अभिेनेत्री दो दिन से लेकसिटी की वादियों में हैं। वो यहां अपने भाई अक्षत की शादी के सिलसिले में आई है। मंगलवार को वो होटल लीला पहुंची थी। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली के अलावा केवल ५० मेहमान ही शामिल है। बुधवार सुबह गणपति स्थापना होने के साथ ही शादी की शहनाइयां बजनी शुरू हो गई। शादी की शहनाइयों के साथ लोकगीतों की खूश्बू भी झीलों के थपेड़ों से इन मेहमानों को लेबरेज करती रही। मेहंदी सेरेमनी की शुरूआत जब हुई तो केसरिया बालम… गीत ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कंगना की इस शादी की कुछ विशेषताएं रही जो हम आगे बताएंगे फिलहाल ये बता दें कि करीब १२ लाख रुपए से सजी होटल लीला एक तरफ फूलों से गुलजार थी तो दूसरी तरफ लोकगीतों की मध्यम आवाज महलों, झीलों और पानी की थपेड़ों से गले मिलकर गजब का माहौल बना रही थी। पूरे मेहंदी सेरेमनी में लंगा ग्रुप और उनके साथ आई डांसर महिलाओं ने इस पूरे कार्यक्रम की समा बांधकर रखी। इसके बाद महिला संगीत में भी इसी तरह का माहौल नजर आया। दूल्हे अक्षत के साथ दुल्हन प्रीती बैठी थी और कंगना अपने परिवार के सदस्यों के साथ जमकर ठुमके लगा रही थी। कंगना को नाचती देख बहन रंगोली ने भी लोकगीतों पर शानदार रंग जमाया।


मेरे रश्के कमर.., होलिया में उड़े रहे गुलाल…, छाप तिलक सब छीनी रे.., पधारो म्हारे देश सरिके लोकगीतों ने ११ नंवबर को यादगार बना दिया। गुरुवार यानी १२ नवंबर को शादी के मुख्य आयोजन हुए। साथ ही कंगना नवदंपती को लेकर जगत के अंबिका माता मंदिर पहुंची। उनके साथ बहन रंगोली, जवाई राज चंदेल, मां तथा भाई अक्षत के साथ दुल्हन ऋतु साथ थी। यहां उन्होंने महिषासुर मर्दिनी माता के समक्ष आरती उतारी और हवन यज्ञ किया। इस मौके पर उदयपुर से अतिरिक्त जाब्ता व कुराबड़ थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। कंगना को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।

सोश्यल मीडिया पर ट्रेंड रही कंगना

लेकसिटी सहित आसपास के जिलों में कंगना के भाई की शादी सुर्खियों में रही। यूट्यूब वगैरा पर भी कंगना को खूब सर्च किया गया। साथ ही सोश्यल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ परिवार के साथ महिला कंगना के ड्रेस और मेकअप पर नजरें गड़ाए देखती रही। रात को आए वीडियो में कंगना ने गोल्डीश लहंगा चुन्नी पहन रखा था। साथ ही लेकसिटी को कंगना के परिवार का रहन-सहन और अंदाज काफी पसंद आया।

गुजराती बंधनी लहंगे में डांस वायरल

कंगना रनौत ने गुरुवार को अंबिका माता मंदिर जाने से पहले सोश्यल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें उसने बताया कि हर कोई मेरे लहंगे के बारे में पूछ रहा है। यह एक गुजराती बंधनी लहंगा है जिसे बनाने में करीब १४ महीने लगे। यह एक बेहतरीन कला है जिसको हम समर्थन करते है। इसको डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया है। साथ ही कंगना ने कहा कि उसके दोस्त सब्यासाची ने डिजाइन किया उनके आभूषण।

नोट : आप कंगना के भाई अक्षत की मेहंदी सेरेमनी और महिला संगीत का यूनिक वीडियो देखना चाहते है तो हमारे चैनल पर जाएं। लिंक नीचे दिया गया है। साथ ही कंगना की कुलदेवी जगत की अंबिका माता मंदिर के इतिहास को जानने के लिए भी हमारे यूट्यूब चैनल पर विजिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here