फतहसागर, पीछोला और उदयसागर एक साथ छलका, एक दशक बाद तीनों के छलकने से बड़ी शहर की रौनक

0

Udaipur में पानी ही पानी | छलके Pichola, Fatahsagar और Udaipursagar तस्वीरों में बारिश के बाद नजारा


उदयपुर। शनिवार के दिन उदयपुर की अधिकांश झीलों और तालाबों से खुशियां सफेदी की चादर ओढक़र छलकी। एक दिन पूर्व हुई तेज बारिश से कैचमेंट एरियों के साथ शहर सहित आसपास के क्षेत्रों को तरबतर कर दिया। 3 दिन तक लगतार चल रहे बारिश के दौर ने कई दिनों के इंतजार को खत्म कर दिया। उदयपुर में बीते 24 घंटों में हुई बारिश से छोटे-बड़े बांध और झीलों का पानी दूसरी ओर जा पहुंचा। पीछोला झील के गेट रात को 1.30 बजे खोले। उदयसागर झील में भी तेजी से पानी धडक़न मानी जाने वाली फतहसागर झील के गेट शनिवार सुबह 9 बजे विधि-विधान के साथ खोले गए। सुखेर का नाका बांध भी छलक गया। देर रात हुई तेज बारिश से हर तरफ पानी ही पानी कर दिया। वहीं उदयपुर सीमा पर स्थित सोमकमला आंबा, खेरवाड़ा का गोदवरी बांध और शहर गोवर्धन सागर भी छलक उठा। जानकारी के अनुसार झीलों के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के चलते पीछोला के 3 गेट 1.3 फीट और उदयसागर के दो गेट 1.9 फीट खोले गए। फतहसागर के चारों गेट 3-3 इंच खुले है। पीछोला और फतहसागर दोनों के गेट खुलने से शहर के बीचों-बीच से बहने वाली आयड़ नदी भी पूरे वेग के साथचलने लगी। तीनों झीलों का पानी ओवरफ्लो होकर अब वल्लभनगर बांध की ओर निकल पड़ा।

Caption : Udaipur में पानी ही पानी | छलके Pichola, Fatahsagar और Udaipursagar तस्वीरों में बारिश के बाद नजारा

जयसमंद में सबसे ज्यादा 141 एमएम बरसात हुई


बीते 24 घंटों में पूरे उदयपुर जिले में जमकर बरसात हुई। उदयपुर शहर में इस मानसून की सबसे अच्छी बरसात देखने को मिली। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 141 एमएम पानी जयसमंद में बरसा। इसके अलावा 86 एमएम पानी उदयपुर शहर में बरसा। 85 एमएम उदयसागर, 81 एमएम सोम कागदर, 80 एमएम ऋषभदेव, 78 एमएम स्वरूप सागर, 51 एमएम ओगणा, 50 एमएम कोटड़ा-मदार, 47 एमएम झाड़ोल, 45 एमएम वल्लभनगर, 42 एमएम देवास, 37 एमएम नाई, 35 एमएम खेरवाड़ा और 32 एमएम बरसात गोगुंदा में हुई।

Udaipur में पानी ही पानी | छलके Pichola, Fatahsagar और Udaipursagar तस्वीरों में बारिश के बाद नजारा

मादड़ी बांध छलकने की ओर, मानसी वाकल में जाएगा पानी

बीते दिनों में हुई अच्छी बरसात सेज्यादातर बांध-झीलें ओवरफ्लो हो गए है। कई छलकने के मुहाने पर है। 34 फीट क्षमता वाला मादड़ी बांध 33 फीट के पार चला गया। शाम तक ओवरफ्लो होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद इसका पानी मानसी वाकल बांध में जाएगा। मानसी वाकल फिलहाल 7 मीटर खाली है। 34 फीट क्षमता वाले देवास बांध का जलस्तर भी 21.2 फीट पर पहुंच गया। वल्लभनगर बांध भी 10 फीट के पार हो गया है।

16 अगस्त तक बरसात, अब सिर्फ जयसमंद-बड़ी खाली


उदयपुर में अब कुछ ही बांध खाली रहे हैं। इनमें जयसमंद, बड़ी, आकोदड़ा और मानसी वाकल प्रमुख हैं। जयसमंद का जलस्तर 4.14 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं आकोदड़ा में एक दिन में 7 फीट पानी की आवक हुई है। यह अब 10 मीटर से ज्यादा हो गया है। उदयपुर में इसी तरह की अच्छी बरसात का दौर 16 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में उम्मीद है कि उदयपुर में मानसून के इस पांचवें दौर में कई और बांध लबालब हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here