
बढ़ती महिला हिंसा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सौंपा ज्ञापन
राजसमंद, चेतना भाट। अपने दो साल का जश्न मना रही गहलोत सरकार की अनदेखी के चलते प्रदेश में हर रोज महिला हिंसा एवं अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जबकि गहलोत सरकार आंखें मूंदे बैठी है। राज्य में गहलोत सरकार के दो वर्ष दु:ख भरे साबित हुए है। प्रदेश की जनता त्राही-त्राही कर रही है और ईधर गहलोत सरकार होटलों में मजे ले रही है। मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात भाजपा महिला जिला मोर्चा जिलाध्यक्षा कला राजोरा ने राज्य में बढ़ती महिला हिंसा व अत्याचार को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते समय कही। इस दौरान जिला उपाध्यक्षा संगीता कुंवर चौहान ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार के दो वर्ष विफलता से भरे हुए है और सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विफल रही है। राज्य सरकार की लापवाही के चलते प्रदेश की जनता को भारी भरकम कीमत चुकानी पड़ रही है। चाहे बिजली बिल हो या अस्पताल में भामाशाह योजना के बंद होने से आर्थिक नुकसान हो हर तरफ से जनता त्रस्त है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित, उपाध्यक्ष महेंद्र कोठारी, संगीता चौहान, नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, भाजयुमो जिलध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, लता मादरेचा, विशाखा तिवारी, निर्मला शर्मा, भावना जोशी, परमेश्वरी औदीच्य, पूर्व उपजिला प्रमुख सफलता गुर्जर, माधवलाल जाट, राजकुमार अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हरिनाम संकीर्तन एवं राम नाम संग्रह कार्यक्रम की शुरूआत
राजसमंद। हरिहर सेवा संस्थान के तत्वावधान में चांदकंवर रामपाल नवाल विजयनगर की स्मृति में बुनकर व भील बस्ती खटामला एवं देवड़ों का खेड़ा में हरिनाम संकीर्तन एवं राम नाम संग्रह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। संस्थान अध्यक्ष श्यामसुन्दर नवाल एवं मंजूलता नवाल के सान्निध्य में हरिनाम संकीर्तन हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे… से हुआ। अध्यक्ष नवाल ने लोगों को राम नाम संग्रह बैंक की पुस्तकें व पेन बांटते हुए राम नाम लेखन की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संस्थान कार्यकर्ता पुरूषोत्तम भूतड़ा, धीरज सरावगी, डॉ. कन्हैया परमार, मीठूदास वैष्णव ने सहयोग किया। इस दौरान डॉ. विजय कुमार खिलनानी ने बुनकर बस्ती में एक विधवा के परिवार को खाद्य सामग्री, ऊनी स्वेटर व कार्डिगन, कम्बल प्रदान किए। वहीं पूर्व में उपचाररत रोगियों का फोलोअप उपचार किया। भील बस्ती में किशोरियों व महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के साथ दवा दी। सभी जगह लोगों को पौष्टिक खुराक बांटी गई। संस्थान सदस्यों ने निर्णय लिया कि डॉ. खिलनानी के सान्निध्य में होने वाले शिविर सहित सेवा कार्यक्रमों में हरिनाम संकीर्तन व राम नाम संग्रह किया जाएगा।