
राजसमंद, चेतना भाट। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजसमंद पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत रतलाम प्रवास पर रहे। जहां पर निजी होटल में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से गहलोत का स्वागत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद प्रदेश सचिव रविन्द्र गहलोत का भी सम्मान किया। इस मौके पर विधायक गहलोत ने व्यक्तिगत रूप से संस्था को 51 हजार की राशि भी भेंट की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मानव तन सेवा के लिए मिला है। जीवन की एक एक श्वास को वंचितों एवं पीडि़तों के लिए समर्पित की जानी चाहिए। स्वागत भाषण जावरा आर्ट ऑफ लिविंग के प्रदीप शर्मा ने दिया एवं आभार ओपी चौधरी ने ज्ञापित किया। सभा को प्रदेश सचिव रविन्द्र गहलोत, आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक चन्द्रेश भाग्यवानी एवं गायत्री परिवार के विवेध चौधरी ने भी सम्बोधित किया। संचालन ओपी पोरवाल ने किया।