पूर्व मंत्री ने किए चारभुजानाथ के दर्शन

0
राजसमंद। चारभुजानाथ के दर्शन कर लौटते पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी का स्वागत करते कार्यकर्ता।

राजसमंद, चेतना भाट। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने शनिवार को चारभुजानाथ के दर्शन किए। विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद चतुर्वेदी चारभुजा पहुंचे जहां पर चारभुजानाथ के दर्शन किए। इस दौरान पूजारियों ने चारभुजानाथ के इतिहास के बारे में जानकारी दी। पूजारी रामलाल वगढ़वाल ने तिलक, प्रसाद व चरणामृत भेंट किया। चतुर्वेदी ने जिले में भाजपा बार्ड बनाने की कामना की। वहीं कुंभलगढ़ तहसील में चल रहे प्रचार के बार में कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ राहुल शर्मा, हेरिटेज निगम के पार्षद जीतू स्वामी, जयपुर शहर उपाध्यक्ष ऋषभ शर्मा के अलावा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित, पूर्व सरपंच नाथूलाल गुर्जर, सनातन वैदिक संस्थान शिक्षण संस्थान कसार महामंत्री पंडित उमेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह सोलंकी, शिवराजसिंह सोलंकी, जिला महामंत्री गोपाल गुर्जर, सरपंच विकास दवे, अर्जुनसिंह, छोगालाल, मनोज वैष्णव, गणेशलाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here