पत्नियों के राजनैतिक साख के भरोसे पार होगी भाजपा के जवान तो कांग्रेस के शंकर की नैया

0

ओम पुरोहित की रिपोर्ट
मावली। पंचायती राज चुनाव का माहौल बता रहा है कि चुनाव नीत नए रंग दिखा रहा है। मावली पंचायत समिति में तृतीय चरण का चुनाव एक दिसंबर को है और कल इस प्रचार की धम चैकड़ी थम जाएगी। भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। पंचायत समिति की वार्ड क्रमांक आठ की बात करें तो यहां अलग ही रंग रूप देखने को मिला। यहां पत्नियों की राजनैतिक साख के भरोसे ही भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की वैतरणी पार हो सकती है। यह वार्ड सामान्य वर्ग का आवंटित होने से मामला और भी रोचक होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सीट का क्षेत्र गुड़ली व तुलसीदासजी की सराय ग्राम पंचायत है। यहां भाजपा से जवान सिंह, कांग्रेस से पूर्णाशंकर जोशी जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खेमराज डांगी मैदान में डटे है।

भाजपा प्रत्याशी जवान सिंह

भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही उम्मीदवारों की नैया इस बार पत्नियों की साख के भरोसे पर टिकी है। वजह ये है कि भाजपा के प्रत्याक्षी जवानसिंह राणावत पूर्व 2005 में गुड़ली ग्राम पंचायत में सरपंच पति रह रहे है। उसके बाद 2015 में इनकी पुत्री ललिता कुँवर पंचायत समिति सदस्य चुनाव में विजयी रही। जवान सिंह राणावत पूर्व में भाजपा डबोक मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके है। पंचायतों के पुर्नगठन के बाद जवानसिंह राणावत तुलसीदास जी की सराय पंचायत में हो गए।

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णाशंकर जोशी


इधर, कांग्रेस प्रत्याक्षी पूर्णाशंकर जोशी 2015 में हुए पंचायत चुनाव में गुड़ली पंचायत में उपसरपंच पति पद पर काबिज रहे। इसके बाद 2020 वर्तमान में पुनः एक बार वापस इनकी पत्नी उपसरपंच पद पर विजयी हुई। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों का यह पहला चुनाव है। इस चुनाव में हार जीत से दोनों का राजनैतिक केरियर तय होगा। फिलहाल चुनाव परिणाम आने के बाद ही कह सकेंगे कि किस का राजनैतिक कॅरिअर पार होता है और किसका रूकता है।
गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याक्षी जवानसिंह राणावत तुलसीदास की सराय के राजस्व गाँव मोतीखेड़ा के निवासी है तो कांग्रेस प्रत्याक्षी पूर्णाशंकर जोशी गुड़ली पंचायत के राजस्व गाँव ब्राह्मणों की बावड़ी के निवासी है। गुड़ली ग्राम पंचायत में कुल पतदाता 3700 के लगभग व तुलसीदासजी मि सराय में 3244 मतदाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here