पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

0
राजसमंद। भाजपा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करती महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा।

राजसमंद, चेतना भाट। पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा के आतिथ्य में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित व महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा कला राजोरा के सानिध्य में सम्पन्न हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय में हुई जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। महिला मोर्चा जिले में इस पंचायती राज चुनाव में एक अहम भागीदारी निभा रही है और आगे भी निभाई गई। आज हम सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ में इस पंचायत राज चुनाव मे आगे बढ़ करके प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करना है ओर जिले में सभी सीटों पर भाजपा को विजयी बनाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित ने कहा कि जिले में भाजपा परिवार में महिला मोर्चा का अहम योगदान है चाहे संगठन में हो या जनप्रतिनिधियों में हो, प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी अहम है और जिले में महिला मोर्चा की पूरी टीम सक्रिय रह कर के कार्य कर रही है। महामंत्री सुनील जोशी ने कहा कि महिला मोर्चा की तरफ से यह विश्वास दिलाते है कि जिले की सभी पंचायत समिति व जिला परिषद में भाजपा का ही बोर्ड बनेगा हम एक बार वापिस इतिहास दोहराएंगे। बैठक को महिला जिला अध्यक्ष कला राजोरा व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान ने भी सम्बोधित किया। संचालन पूर्व पार्षद विशाखा तिवारी ने किया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लता मादरेचा, पुष्पा पालीवाल, ज्योति छापरवाल, संगीता कोठारी, अनिता पालीवाल, मीना सोनी सहित पदाधिकारी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here