नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह

0
राजसमंद। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में मौजूद पदाधिकारी।

राजसमंद, चेतना भाट। जिले के कुंवारिया कस्बे स्थित छापर वाले हनुमान मंदिर पर महंत बलराम महाराज के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रतनीदेवी जाट, उपजिला प्रमुख सोहनीदेवी गुंजल, उप प्रधान सुरेशचन्द्र कुमावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी अशोक रांका, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोठारी, उदयलाल अहीर, मंडल अध्यक्ष गणेश पालीवाल, माधवलाल जाट का स्वागत किया। इस दौरान फियावड़ी सरपँच सुरेशचन्द्र जाट, समाजसेवी बंशीलाल चोपड़ा, भगवंतीलाल तातेड़, जिप सदस्य देऊबाई खटीक, पूर्व सरपंच यशोदा देवी पोरवाल, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राकेश शर्मा आदि मौजूद थे। जिला प्रमुख रतनी देवी जाट ने कहा कि कांग्रेस की सरकार होते हुए भी भाजपा की बड़ी जीत हुई है। पार्टी के प्रति सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाएंगे। उन्होंने जिले में तनमन से विकास कार्य करने का भरोसा दिलाया। उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुंजल ने भाजपा की जीत मतदाताओ की मेहनत बताई। उन्होंने विश्वास दिलाऊ दिलाया कि क्षेत्र में भरपूर विकास होगा। हमें जनता की सेवा करने का मौका मिला है, हम सभी मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। संचालन गिरिराज काबरा ने किया।
धन्यवाद यात्रा निकालकर मतदाताओं का जताया आभार
कुंवारिया कस्बे में भाजपा की ओर से क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों ने धन्यवाद यात्रा निकालकर मतदाताओं का आभार जताया। धन्यवाद यात्रा में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जिप एव पंस. सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष व मोही उपसरपंच दिग्विजय सिंह भाटी, राज्यावास उपसरपंच गोवर्धनसिंह गौड़, विनोद तेली, प्रवीण पीपाड़ा, रामेश्वर साहू, पंस सदस्य कुसुम तातेड़, जिप सदस्य लीला तेली, भगवतीलाल तातेड़, भेरूलाल तातेड़ए वार्ड पंच शेषमल प्रजापत आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here