राजसमंद, चेतना भाट। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा एवं इसके बाद स्थानीय किसानों को नए कृषि बिल के लाभ से अवगत कराने के लिए टोली बनाकर कृषकों से सम्पर्क अभियान चालने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री महेंद्र पालीवाल, चेतन कुमावत, कमलेश जोशी, फुलेश भार्गव, सुनील माली, राजकुमार राजपूत, परशराम, कालूसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।