दशनाम गोस्वामी समाज की बैठक का आयोजन

0
राजसमंद। दशनाम गोस्वामी समाज की आयोजित बैठक में मौूजद वरिष्ठजनों का स्वागत करते पदाधिकारी।

राजसमंद, चेतना भाट। दत्तात्रेय जयन्ति के उपलक्ष्य में दशनाम गोस्वामी समाज की ओर से मण्डल राजसमन्द शाखा की बैठक का आयोजन राजसमन्द अध्यक्ष दिनेशपुरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष शिवगिरी गोस्वामी, सचिव जसवन्तपुरी व नगर अध्यक्ष जीवनपुरी जी की अध्यक्षता में रखी आयोजित की गई। इस अवसर पर भगवान दत्तात्रेय की पूजा अर्चना कर महाप्रसाद का भोग लगाया गया। बैठक में देवगढ़ मण्डल अध्यक्ष भैरूगिरी, सापोल महन्त पुत्र पप्पुपुरी, आगरिया के राजुपुरी, प्रभुगिरी, किशनुपुरी डिप्टी, भैरूगिरी मोही, महेन्द्रपुरी नान्दोली, अरूणपुरी, गजेशपुरी, फतेहपुरी देवथड़ी, राजनगर के रामपुरी, दुर्गेश पुरी, तेजपुरी, धीरजपुरी, कांकरोली के गिरीराजपुरी, विष्णुपुरी, गोपालपुरी, लखनपुरी, पंकजपुरी, हरीशगिरी, लोकेशगिरी, राजुगिरी, श्यामगिरी, शम्भुगिरी, फरारा से गोपालपुरी, दुर्गेशपुरी, दीपेशपुरी सहित समाज के संत व सदस्य उपस्थित रहे। मौजूद सभी पदाधिकारियों का अध्यक्ष ने इकलाई पहनाकर स्वागत किया। बैठक में समाज के विकास के लिए प्रण लिया और मृत्युभोज जैसी कुरीति को बन्द करने का प्रमुख निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here