कांग्रेस व भाजपा ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए झोंकी ताकत
राजसमंद, चेतना भाट। पंचायतराज के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए हो रहे चुनाव के तहत तीसरे चरण में आमेट व राजसमंद पंचायत समिति सदस्यों के लिए 1 दिसम्बर को सुबह 7:30 बजे से मतदान होगा। आमेट में 15 एवं राजसमंद के 17 वार्डों में हो रहे चुनाव में भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर है। आमेट के 15 वार्डो में चुनाव लड़ रहे 38 उम्मीदवारों के लिए 20 ग्राम पंचायतों के 114 बूथों पर 38 हजार 8 सौ 82 महिला एवं 40 हजार 5 सौ 5 पुरूष सहित कुल 79 हजार 3 सौ 87 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं राजसमंद पंचायत समिति के 17 वार्डो में चुनाव लड़ रहें भाजपा व कांग्रेस के कुल 34 उम्मीदवारों के लिए 33 ग्राम पंचायतों के 175 बूथों पर 60 हजार 3 सौ 42 महिला मतदाता एवं 62 हजार 6 सौ 77 पुरूष सहित 1 लाख 23 हजार 19 मतदाता अपने मत को उपयोग करेंगे। जिले में हो रहे जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव में इस बार दोनो पार्टी में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा। जिले में भीम, देवगढ़, देलवाड़ा रेलमगरा एवं खमनोर के प्रथम व द्वितीय चरण के जहां चुनाव सम्पन हो गए है। वहीं तीसरे चरण में आमेट, राजसमंद व चौथे चरण के चुनाव में कुंभलगढ़ क्षेत्र में मतदान होने शेष हैं। इस बार जिला परिषद को लेकर तो भाजपा व कांग्रेस तृतीय व चौथे चरणों के चुनाव में प्रचार-प्रसार कर अपने अपने दल के प्रत्याशियों को जिताने के लिए दम-खम लगाते हुए अपनी ताकत को झोक रहे हैं।
राजसमंद में प्रधान पद पर राठौड़ की नजर
राजसमंद में प्रधान पद सामान्य व आमेट में ऑबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षीत है। जिसके बाद कांग्रेस व भाजपा के पदाधिकारियों की ओर से दमखम लगाकर अपने-अपने दल के प्रधान एवं जिला प्रमुख बनाने के कयास लगाए जा रहे है। हालांकि इस बार भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा माहौल बना हुआ है तो भाजपा की ओर से कांग्रेस की गहलोत सरकार को वादा खिलाफी बताकर वोट बटोरने में माहौल बनया जा रहा है। राजसमंद में प्रधान पद के दावेदार मान जा रहे वार्ड 17 से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह राठौड़ के सामने भाजपा से अरविंदसिंह के मैदान में होने से मुकाबला रौचक हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजयसिंह राठौड़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के करीबी, कांग्रेस के दिग्गजनेता व पीसीसी सदस्य हरिसिंह राठौड़ के पुत्र है। जो प्रधान पद के लिए प्रमुख दावेदार है जिसके चलते मुकाबला कांटे की टक्कर का हो गया है। वहीं तीसरे चरण के होने वाले चुनाव में जिला परिषद के वार्ड 16 को हॉट सीट माना जा रहा है। वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी अंजू कुंवर जो युवा उद्यमी व सामजसेवी के नाम से जाने पहचाने महेशप्रतापसिंह लखावत की पत्नि है। क्षेत्र में अपना वर्चस्व व व्यवहार कायम रखने वाले लखावत के लिए यह चुनाव अपने लिए एक चुनौती से कम नहीं है। अगर अंजू कुंवर के भाग्य राजनितिक क्षेत्र में चमकते है तो आने वाले जिला प्रमुख के चुनाव में जिला प्रमुख के पद पर पहुंचने के आसार है। हालांकि जिला प्रमुख के पद पर प्रमुख दावेदार के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की पत्नि व जिप वार्ड पांच से कांग्रेस प्रत्याशी सुरजदेवी को देखा जा रहा है। अगर उनको किसी कारण मौका नहीं मिलता है तो जिला परिषद के वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी अंजू कुंवर के जिला प्रमुख बनने के आसार है। वार्ड 16 से भाजपा उम्मीदवार नारायणदेवी जो भाजपा नेता व पूर्व मार्बल कटर एसोसिएशन के अध्यक्ष नानालाल सिंदल की पत्नि है। जो सामाजिक वर्चस्व के साथ क्षेत्र में अपना दबदबा रखते है।
आमेट में भाजपा की गुटबाजी पर सेंद लगाने को तैयार कांग्रेस
आमेट पंचायत समिति क्षेत्र में भाजपा की ओर से टिकिट वितरण के बाद विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ के खिलाफ उपजी गुटबाजी भाजपा को नुकसान कर रहीं है। उसकी भरपाई करने के लिए विधायक राठौड़ ने सासंद दिया कुमारी को क्षेत्र में प्रचार प्रसार की कमान सौंपी है। सासंद दिया कुमारी विगत दो दिनों से आमेट पंचायत समिति के गांवों में पहुंचकर आजनता से रूबरू होकर केन्द्र की मोदी सरकार के काम गिनाकर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहीं है। वहीं कांग्रेस में भाजपा के अंर्तकलह का मौका देखकर आमेट पालिकाध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पारीक, युवानेता दिलीपसिंह राव सहित अन्य पदाधिकारी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे है। गौरतलब है कि आमेट में गत वर्ष में सम्पन्न हुए पालिका के चुनाव में कैलाश मेवाड़ा ने अपने दम पर पालिका में बड़े अर्सो बाद कांग्रेस का बॉर्ड बनाया। शहरी चुनाव के बाद से ही पंचायतीराज के चुनाव के दौरान आमेट पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनाने की कशमाकश शुरू हो गई थी। उसके बाद से ही मेवाड़ा लगातार क्षेत्र में सतर्क हो गए। इधर, इस बार तीसरे चरण के लिए हो रहे मतदान में जिला परिषद सदस्य के लिए हॉट सीट वार्ड 13 की देखी जा रही। जहां कांग्रेस ने युवा उद्यमी अर्जुनसिंह चुण्डावत को मैदान में उतारा है तो भाजपा से महिला उम्मीदवार के तौर पर रतनी देवी अपना भाग्य आजमा रही। क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा की बैचेनी बढ़ा दी है। वार्ड 13 में 8 पंचायत के कुल 31 हजार मतदाता भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
राजसमन्द पंचायत समिति में 17 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची
वार्ड संख्या उम्मीदवार पार्टी चुनाव चिन्ह
1 कृष्ण कुंवर भाजपा कमल
गोपी कांग्रेस हाथ
2 मेघराज भाजपा कमल
रमेशचन्द्र भील कांग्रेस हाथ
3 रतनी भाजपा कमल
मंजु कांग्रेस हाथ
4 नर्बदा जोशी भाजपा कमल
धापुदेवी गुर्जर कांग्रेस हाथ
5 खुमाणलाल भाजपा कमल
मनोहरलाल कांग्रेस हाथ
6 ममता व्यास भाजपा कमल
संतोष कुंवर कांग्रेस हाथ
7 सोहनलाल भाजपा कमल
नारायणलाल कांग्रेस हाथ
8 सुरेशचन्द्र भाजपा कमल
धमेंद्र कुमावत कांग्रेस हाथ
9 लक्ष्मी भाजपा कमल
पिंकी गमेती कांग्रेस हाथ
10 बसन्तकुंवर भाटी भाजपा कमल
भारती शर्मा कांग्रेस हाथ
11 सुरेशचन्द्र कुमावत भाजपा कमल
देवीलाल कांग्रेस हाथ
12 मोहनलाल भाजपा कमल
राजुलाल कांग्रेस हाथ
13 कुसुम तातेड़ भाजपा कमल
प्रेमकुंवर झाला कांग्रेस हाथ
14 कालुसिंह राठौड़ भाजपा कमल
वजेराम गुर्जर कांग्रेस हाथ
15 प्रकाशचन्द्र भाजपा कमल
जीवा कांग्रेस हाथ
16 पुष्पा पुर्बिया भाजपा कमल
तारा देवी कांग्रेस हाथ
17 अरविन्दसिंह भाजपा कमल
दिग्विजय सिंह राठौड़ कांग्रेस हाथ
पंचायत समिति आमेट: कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों से 38 अभ्यर्थियों को आवंटित चिन्ह
वार्ड संख्या उम्मीदवार पार्टी चिन्ह
1 डालूराम भाजपा कमल
वन्नाराम भील कांगे्रस हाथ
2 गायडसिंह कांगे्रस हाथ
सज्जनसिंह भाजपा कमल
इन्द्रसिंह चौहान निर्दलीय बल्ला
मदनसिंह निर्दलीय फुटबॉल
3 अणसी बाई भाजपा कमल
रेखा कुंवर कांगे्रस हाथ
लीला कुंवर निर्दलीय फुटबॉल
हीरा कंवर राव निर्दलीय बल्ला
4 अम्बा कांग्रेस हाथ
हीराबाई भाजपा कमल
5 अंकित कांगे्रस हाथ
पारस भाजपा कमल
6 चंदरी भाजपा कमल
संतोंकी बाई कांगे्रस हाथ
7 पूजा कांगे्रस हाथ
सुशीला भाजपा कमल
8 गणेशलाल भाजपा कमल
भैरूलाल कांगे्रस हाथ
9 कंचन देवी कांगे्रस हाथ
रेखा चंदेल भाजपा कमल
माया बाई निर्दलीय गुब्बारा
10 लाडू कांगे्रस हाथ
सोनिया भाजपा कमल
पारुल कंवर निर्दलीय बल्ला
11 कैलाशी भाजपा कमल
मीना कांगे्रस हाथ
खुशबू निर्दलीय बल्ला
12 तेजसिंह भाजपा कमल
मोहनी देवी कांगे्रस हाथ
13 गोपीलाल भाजपा कमल
प्रभुलाल कांगे्रस हाथ
देवीसिंह निर्दलीय बल्ला
14 अशोक कुमार कांगे्रस हाथ
नारायणलाल भाजपा कमल
15 नारायणलाल भाजपा कमल
लक्ष्मण कांगे्रस हाथ