राजसमंद, चेतना भाट। पूर्व न्यायाधीश एवं उप शासन सचिव विधि (गृह) डॉ. बसंतीलाल बाबेल को उनकी पुस्तक भरण पोषण कानून पर विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वरूप डॉ. बाबेल को 30 हजार रूपए की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. बाबेल को पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के सम्मान प्राप्त हो चुके है।