नाथद्वारा। भारतीय महिला विरोधी अत्याचार मोर्चा के तत्वाधान में राजस्थान प्रमुख फरजाना छीपा के मार्गदर्शन में डस्टबिन मेकिंग प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता स्वच्छ भारत मिशन को लेकर की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 20 महिलाओं ने भाग लिया। सनराइज एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथद्वारा के विद्यालय में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिप्रा भाटिया ने बच्चों और महिलाओं को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में क्रमशः भगवती कुमावत धोइंदा प्रथम रही, द्वितीय स्थान पर मनीषा कुमावत, मोना उपाध्याय रहे। इसी में तृतीय स्थान पर अनसूया कुमावत व चंदा कीर तृतीय स्थान पर रहे।
