राजसमंद, चेतना भाट। गढ़बोर में बिराजित चारभुजा नाथ को मध्य प्रदेश के रतलाम से आए भक्तों द्वारा भगवान चारभुजा नाथ को 56 व्यंजन का भोग मनोरथ करवाया गया। पुजारी गोविंद हरलाल वीरावत ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से निरंतर रतलाम के भक्त शरद भाई मय परिवार द्वारा दीपावली के बाद में लाभ पंचमी पर प्रतिवर्ष धराया जाने वाला छप्पन भोग मनोरथ करवाया गया। वहीं भोग मनोरथ के बाद भक्तों को भोजन करवाया गया तथा दान स्वरूप दक्षिणा व श्रीफल भी भेंट किया गया। इससे पूर्व पुजारियों की बाड़ी में भगवान की प्रतिमा के सम्मुख 56 तरह के व्यंजन के थाल सजा कर रखें। भक्तों ने प्रभु के जयकारों व नाचते गाते के साथ 56 भोग के थाल को सीर पर उठाकर भगवान चारभुजा नाथ के दरबार में पहुंचे। जहां पर भगवान को भोग मनोरथ करवाया गया।