गौरव आचार्य बने युकां के जिलाध्यक्ष

0
फोटो-गौरव आचार्य, जिलाध्यक्ष- युकां

राजसमंद, चेतना भाट। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अब्राहम रॉय मनी ने पत्र जारी कर भीम निवासी गौरव आचार्य को राजसमन्द जिला युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। आचार्य की नियुक्ती पर जिलेभर के युकां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा एक दूसरे का मूहं मिठाकर खुशी जाहिर की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्ष में पहली बार जिले के भीम-देवगढ़ क्षेत्र से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने है। गौरतलब है कि वर्ष के शुरूआत में युवक कांग्रेस में निर्वाचन पद्धति से पदाधिकारियों की नियुक्ती की गई। लेकिन युकां के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजसमंद जिलाध्यक्ष के पद की नियुक्ती रोके रखी। जिसके बाद रविवार को जिलाध्यक्ष के पद पर गौरव आचार्य को नियुक्त किया।

विज्ञान भारती की ओर से राज्य स्तरीय ई-परिचर्चा का आयोजन

विज्ञान भारती की ओर से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिच व सूक्ष्म तरंगों के अनुप्रयोग विषय पर राज्य स्तरीय ई-परिचर्चा का आयोजन किया गया। विज्ञान भारती के जिला संयोजक कपिल बड़ोला ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में इसरो के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक व इंटरनेशनल सेंटर फॉर रेडियो साइंसेज के निदेशक प्रोफेसर ओपीएन कल्ला थे। अध्यक्षता कर रहे विज्ञान भारती राजस्थान क्षेत्र के संरक्षक प्रोफेसर पुरुषोत्तम परांजपे ने डॉ कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों व कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि डॉ कलाम एक महान वैज्ञानिक व राष्ट्रपति होते हुए भी सरल स्वभाव के धनी थे वे हमेशा ही स्कूली छात्रों से वार्ता के लिए तत्पर रहते थे, जिससे वे युवाओं के आदर्श व प्रेरणा स्रोत थे। मुख्य वक्ता डॉ ओपीएन कल्ला ने सूक्ष्म तरंगों के अनुप्रयोगों के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार भारत सूक्ष्म तरंगों का सेटेलाइट के क्षेत्र में उपयोग करते हुए दुनिया के अग्रिणी देशों में शामिल हो गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से सेटेलाइट के चित्र में सूक्ष्म तरंगों के उपयोग से मौसम में जलवायु परिवर्तन संबंधी जानकारी, तूफान व तापमान में परिवर्तन संबंधी जानकारी हासिल कर किस प्रकार से बाढ व सूखे को नियंत्रित किया जा सकता है। विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष एमएल कालरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। परिचर्चा में राजसमन्द से जिला सहसंयोजक डॉ गोपाल कुमावत, जिला सचिव राजेश गोराणा, सुनील लढ्ढा, पुष्पेंद्र पणिक्कर, डॉ डीएन चौहान, चंद्रशेखर शर्मा, ललित साहू आदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here