राजसमंद, चेतना भाट। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भाजपा को लेकर दिए गए बयानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार पंचायत राज चुनावों में कांगे्रस को पिछड़ते हुए देख बौखला गई है और केंद्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को पता चल गया है कि जब से राज्य में कांग्रेस सरकार आई है तभी से जनता परेशान है। इस कारण पंचायत राज चुनावों में राज्य की जनता ने कांगे्रस का साथ नहीं दिया और जनता को ये भी पता चल गया है कि विधानसभा चुनाव में धोखे में रख कर कांगे्रस ने अपनी सरकार बनाई है। मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया जिलाध्यक्ष पुरोहित ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ आयोजित वार्ता में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने जनता से बड़े बड़े वादे किए थे वो आज तक पूरे नही हुए। ऊपर से गहलोत सरकार की आपसी फूट को भाजपा पर डाल करके अपने आप को अलग कर रहे है। लेकिन गहलोत की यह चाल जनता अब समझ चुकी है और इसका परिणाम 8 दिसम्बर को पंचायत राज चुनावों में दिख जाएगा।