खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रहे सरकारी कर्मचारियों से की वसूली

0

राजसमंद, चेतना भाट। सरकारी कर्मचारी होते हुए खाद्य सुरक्षा के राशन गेहूं उठाने को लेकर सरकार ने जांच के साथ ही उनसे वसूली करने के आदेश दे रखे हैं। इससेचारभुजा तहसील की एकमात्र सेवंत्री पंचायत में 13 सरकारी कर्मचारी होते हुए विगत 2 वर्षों से खाद्य सुरक्षा में नाम जोडक़र राशन उठाते रहे हैं। सेवंत्री के राशन डीलर भंवरसिंह ने बताया कि नैनसिंह निवासी पूठिया जो राउमावि चारभुजा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होते हुए राशन उठा रहा था। उससे 27 रूपये प्रति किलो के हिसाब से 18 हजार 4 सौ 90 वसूले गए। दूसरा व्यक्ति जो रात की सेवा में था पेंशन मिल रही थी उसका नाम भी खाद्य सुरक्षा में जुड़ा था। इसकी मृत्यु के बाद भी उसकी पत्नी राशन ले रही थी। इससे भी राशि वसूल की गई। ऐसे में पंचायत क्षत्र में 13 मामले उजागर हुए तो चारभुजा तहसील में 15 पंचायतें हैं इनमें भी कितने ही कर्मचारी खाद्य सुरक्षा का लाभ उठाते हुए राशन ले रहे होंगे। पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर ने मांग की है कि पंचायत स्तर पर सचिव व सरपंचों से अपने-अपने स्तर पर जांच करवा कर खाद्य सुरक्षा से नाम पृथक कर राशि वसूलने की कार्यवाही की जाए। जिससे गरीबों को उनके हक की राशन सामग्री मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here