खमनोर: सड़क किनारे घायल मिला जरख

0
राजसमंद। सडक किनारे घायल मिले जरख को काबू करते वन विभाग के कर्मचारी व रेस्क्यू टीम के सदस्य।

राजसमंद, चेतना भाट। जिले में नाथद्वारा उपखण्ड के खमनोर कस्बे के समीपवर्ती उसरवास-कोशीवाड़ा सडक किनारे घायल अवस्था में एक जरख मिला। सूचना के बाद वन विभाग के साथ रेस्क्यू टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल जरख को पकडकर पिंजरे में कैद किया। उसके बाद वन विभाग के कर्मचारी उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। सूचना पर फोरेस्टर राजेश मेहता, वन रक्षक उगमचंद बैरवा, सुरेशचन्द्र खटीक, फोरेस्ट गार्ड अश्विन गुर्जर, दिनेश पालीवाल, नंदलाल गमेती, रेस्क्यू टीम के सदस्य नवीन गहलोत, मोहित श्रीमाली, वाहन चालक लच्छीराम गायरी ने कड़ी मशक्कत के बाद जरख को काबू में कर पिंजरे में बंद किया। इस दौरान लोगों का जमावाड़ा लग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here