उदयपुर/राजसमंद। कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों के मामले में लगातार राजसमंद जिला उदयपुर को मात दे रहा है। 16 सितंबर की रिपोर्ट में उदयपुर जिले में 42 केस आए जबकि राजसमंद में ये आकड़ा 47 पर पहुंच गया। सीएमएचओ डाॅ दिनेश खराड़ी ने बताया कि 716 जनों की प्राप्त हुई रिपोर्ट में 674 जने नेगेटिव और 42 जने पाॅजिटिव पाए गए। शहर क्षेत्रों में कुल 26 जिसमें से 3 कोरोना वाॅरियर्स, 9 क्लोज कांटेक्ट जबकि 14 नए केस सामने आए। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 16 जिसमें से 3 क्लोज कांटेक्ट, 12 नए केस और 1 प्रवासी कोरोना संक्रमित मिला। इधर, राजसमंद में आज प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 47 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें राजसमंद शहर से 21, नाथद्वारा शहर से 6, राजसमंद ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र से 5, कुम्भलगढ़ से 4, रेलमगरा से 4 व आमेट से 3 व्यक्ति है। वहीं देवगढ़ निवासी एक कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय वृद्ध की 15 सितम्बर को अनन्ता हॉस्पीटल में उपचार के दौरान रात 11 बजकर 38 मिनट पर मृत्यु हो गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी बुनकर ने बताया कि देवगढ़ निवासी 65 वर्षीय वृद्ध सांस में तकलीफ एवं डायबिटिज से ग्रस्त था तथा 8 सितंबर से 15 सितम्बर तक अनन्ता हॉस्पीटल में भर्ती था। 11 सितम्बर को वृद्ध का कोराना सैम्पल लिया गया, 12 सितम्बर को प्राप्त रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाया गया था।
यह आए पाॅजिटिव
आज राजसमंद शहर से 74 वर्षीय वृद्ध, 20 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय पुरूष्, 55 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, 10 वर्षीय बालक, 4 वर्षीय बालक, 43 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवती, 56 वर्षीय पुरूष, 63 वर्षीय वृद्ध, नाथद्वारा से 39 वर्षीय पुरूष, 57 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, राजसमंद ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र से 6 वर्षीय बालिका, 10 वर्षीय बालिका, 53 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, कुम्भलगढ़ ब्लॉक से 71 वर्षीय वृद्धा, 62 वर्षीय वृद्धा, 71 वर्षीय वृद्धा, 19 वर्षीय किशोर, रेलमगरा से ब्लॉक से 40 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय वृद्धा, आमेट से 50 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 14 लोगों ने कोरोना को परास्त किया है। इनमें खमनोर से 10, रेलमगरा से 1, राजसमंद से 2, नाथद्वारा से एक व्यक्ति है। सभी के स्वस्थ होने पर संस्थागत आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि अब तक 43 हजार 357 सैम्पल लिए गए है जिनमें 1777 पॉजिटिव, 40 हजार 414 नेगेटिव तथा 1166 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है। आज राजसमंद से 84, खमनोर से 39, कुम्भलगढ़ से 41, आमेट से 33, देवगढ से 52, भीम से 47, रेलमगरा से 30, आरण्के जिला चिकित्सालय से 61, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 20, अनन्ता हॉस्पीटल से 68, कुल 475 लोगों के सैम्पल लिए गए है। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों, कोविड केयर सेंटर्स एवं होम आइसोलेशन में 334 व्यक्ति है। इसके तहत आरके जिला चिकित्सालय में 10, कोविड केयर सेंटर रेलमगरा में 14, देवगढ़ में 8, चारभुजा में 3, आमेट में 23, भीम में 4, नाथद्वारा में 16, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा में 5, कोविड केयर सेंटर प्रज्ञा विहार कोयड़ में 31, अनन्ता हॉस्पीटल में 22 व्यक्ति है। अब तक कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने पर 1417 व्यक्तियो को छुट्टी दे दी गई है। वही वर्तमान में जिले में कोरोना के 334 एक्टीव केस है।