
राजसमंद, चेतना भाट। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोठारी ने कहां की केंद्र सरकार किसान की आर्थिक स्थिति और कृषि के सुधार के लिए कृतसंकल्प है। प्रधानमंत्री का मानना है कि देश का जवान और किसान मां भारती के दो मजबूत कंधे हैं जो देश की सुरक्षा व पोषण करते हैं उनके साथ कभी भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में सतत कदम उठा रहे हैं परंतु विपक्ष किसानों में भ्रम फैलाकर सरकार के इन सुधारों को लागू होने की राह में बाधा बन बन रहा है। कोठारी ग्राम किसान संपर्क अभियान के तहत किसानों से रूबरू हुए और किसानों से संवाद स्थापित कर उनके मन में कृषि सुधार बिल को लेकर चल रहे प्रश्नों का जवाब दिया साथ ही उनको कृषि सुधार बिल के उद्देश्यों को सविस्तार बताया। इस अवसर पर कोठारी का किसानों द्वारा स्वागत किया। कोठारी के साथ भाजपा नेता लवेश मादरेचा, राजकुमार पालीवाल, प्रियंका, सुरेश सोनी, रमेश देवडा, राजु तेली, रमेश बोराणा, राजेद्रं कुमार कोठारी, प्रकाश चपलोत, कमलेश पालीवाल उपस्थिति थे। जग्गू तेली, रामचन्द्र तेली, मांगीलाल, शंकरराम तेली सहित किसानों ने बिल का समर्थन करते हुए मोदी सरकार की किसान हितेषी नीतियों में अपना विश्वास व्यक्त किया।