
खमनोर। चिकित्सा विभाग खमनोर एवं ममता संस्थान के आपसी समंवय से मंगलवार को राउमावि उनवास में किशोर स्वास्थ्य सम्मेलन समाजसेवी राजेन्द्र श्रीमाली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें किशोर-किशोरियों ने कोविड-19 की गाईड लाईन अनुसार हाथ सेनेटाइज करवा कर मास्क वितरित किए। चिकित्सा विभाग खमनोर से उजाला क्लिनिक के एडोलसेंट हेल्थ काउण्सलर चेतन दूरिया ने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, पोषण में तिरंगा थाली, मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया आदि स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी किशोर-किशोरियों से सांझा की गई। नि:शुल्क हेल्पलाइन नम्बर 104, 108 परामर्श सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया। ममता संस्थान से ब्लॉक मेंटर राजेन्द्र माली द्वारा किशोर किशोरियों को जेंडर ट्री पर जानकारी दी। ब्लॉक मेंटर मनीष जोशी द्वारा बाल विवाह कुचक्र व उससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। संस्थान डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर रेणु रेगर द्वारा किशोर किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य व पोषण, हिंसा, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य पर बिंदुवार चर्चा की। इस दौरान खेल गतिविधिया भी की जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहने वाले कशोर किशोरियों को प्रधानाचार्य अजय टंडन द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन श्रीमाली, कला, कुसुम श्रीमाली, मंजू देवी, आशा सहयोगिन सीमा श्रीमाली, अनिता वैष्णव, साथिन नारायणी देवी आदि उपस्थित थी।