
पदाधिकारियों ने विधायक के निधन को अपूरणीय क्षति बताया
राजसमंद, चेतना भाट। पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व सांसद दीया कुमारी, विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, महेशप्रताप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, सभापति सुरेश पालीवाल, जिला महामंत्री सुनील जोशी, जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़ आदि कार्यक्रताओं एवं पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक माहेश्वरी के निधन पर भाजपा की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय पर सार्वजनिक श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माहेश्वरी की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि सभा में जिले भर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विधायक माहेश्वरी की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने विधायक का यूं चले जाने से मैं स्तब्ध कर गया। माहेश्वरी ना केवल महिलाओं की वरन राजनीति में भाजपा की दमदार आवाज थी। उन्होंने बहुत जमीनी एवं धरातल स्तर पर कार्य किया। युवा मोर्चा की जिला महामंत्री से लेकर उदयपुर की सभापति के रूप में उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। जिलाध्यक्ष पुरोहित ने तेरा वैभव अमर रहे न रहे इस स्लोगन को चरितार्थ करते हुए अपनी देह लीला समाप्त कर दी। माहेश्वरी के जाने से जिला भाजपा परिवार को बहुत ही क्षति हुई है जिसकी भरपाई कभी नही की जा सकती। इससे पूर्व सर्वप्रथम जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़ ने विधायक माहेश्वरी के जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके संगठनात्मक से लेकर राजनीतिक सफर की पूरी जानकारी दी। सभा को महेशप्रताप सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, सभापति सुरेश पालीवाल, जिला महामंत्री सुनील जोशी ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोठारी, बाबूसिंह दसाणा, संगीता कुंवर चौहान, महेश आचार्य, गोपालकृष्ण पालीवाल, लता मादरेचा, निर्मला शर्मा, करणसिंह राव, जिला महामंत्री शोभालाल रेगर, हरिसिंह राव, जिला मंत्री महेंद्रसिंह चौहान, वैणीराम कुमावत, हरदयालसिंह चौहान, रामलाल जाट, सोहनी देवी, दीपिका रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन महेश पालीवाल, अशोक रांका, सत्यनारायण पूर्बिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, सभापति सुरेश पालीवाल, उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, मंडल अध्यक्ष दिग्विजयसिंह भाटी, सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
