कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक माहेश्वरी का जन्मदिवस

0
राजसमंद। विधायक किरण माहेश्वरी के जन्म दिवस पर अम्बा बस्ती में कम्बल वितरित करते एवं मुखर्जी चौराहा पर मास्क वितरित करते कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

जरूरतमंदों को बांटे कम्बल व मास्क
राजसमंद। भाजयुमो की ओर से विधायक किरण माहेश्वरी का 60वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। भाजयूमो महामंत्री मुरारी आशिया ने बताया कि गुरुवार प्रात: जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने नेतृत्व में कार्यकर्ता द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर की द्वारकेश गौशाला में गौवश्ंा को गुड़, दलिया एवं हरा रिचका खिलाया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने विधायक केउत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की। इसके बाद भीलवाड़ा रोड पर स्थित कच्ची बस्ती में मास्क वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष महेंद्र टेलर, महामंत्री गिरिराज कुमावत, भाजयूमो नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, जिला प्रवक्ता आशीष पालीवाल, जिलामंत्री भरत पालीवाल, कमलेश जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर, भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, सभापति सुरेश पालीवाल के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को कम्बल व मास्क वितरित किए गए। नगर महामंत्री गिरीराज कुमावत ने बताया कि विधायक माहेश्वरी के जन्म दिवस पर आवरी माता मंदिर के सामने, टीवीएस चौराहा व आम्बा बस्ती में निवासरत जरूरत मंद परिवारों को कंबले व मास्क वितरण किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि महेंद्र टेलर, जनुसूचित जाती मोर्चा नगर अध्यक्ष नारायण रेगर, जिला मंत्री जगदीश पहाडिय़ा, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चारण, जिला महामंत्री मोहन कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार महिला संरक्षण समिति अध्यक्षा तथा समाज सेविका संगीता माहेश्वरी की ओर से भी कांकरोली मुखर्जी चैराहा पर आमजन व जरूरतमंदों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here