कांग्रेस सेवादल का 97वां स्थापना दिवस मनाया

0
राजसमंद। कांग्रेस सेवादल के 97वें स्थापना दिवस पर ध्वज वंदन करते सेवादल कार्यकर्ता।

राजसमंद, चेतना भाट। जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली के नेतृत्व में रविवार को जलचक्की स्थित चौमुखा महादेव मंदिर परिसर में ध्वज वंदन कर सेवादल का 97वां स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष श्रीमाली ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की रिढ़ की हड्डी है। कांगे्रस को मजबूती करने के लिए सेवादल का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर वरिष्ट नेता चुन्नीलाल पंचोली, नगर अध्यक्ष बहादुरसिंह चारण, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, युवा नेता समीर सुराणा, कृषि मंडी अध्यक्ष डालचंद कुमावत, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सत्तार, नगर अध्यक्ष सेवादल देवीलाल खटीक, चारभुजा लक्ष्मण गुर्जर, हरिशंकर सेन, माणक लौहार, हिम्मत कीर, गफ्फार भाई आदि सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here