कांग्रेस सरकार ने पंचायत राज संस्थाओं को बनाया पंगू : पुरोहित

0
राजसमंद। भाजपा की आयोजित बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

राजसमंद, चेतना भाट। कांगे्रस सरकार पर पंचायत राज संस्थाओं को पंगू बनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित ने कहा कि कांगे्रस सरकार ने अपनेे दो वर्ष के कार्यकाल में ग्रामीण विकास को अवरूद्ध कर दिया है। कांगे्रस सरकार के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक वित्त आयोग का गठन नहीं किया है। भाजपा शासन के दौरान पांचवें वित्त आयोग के द्वारा जारी की गई 2065 करोड़ की राशि कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता की वजह से आमजन तक नहीं पहुंच पाई है। पुरोहित ने प्रदेश में महिलाओं और दलीतों पर हो रहे अत्याचार को प्रदेश सरकार पर कलंक बताया। मंडल प्रभारी व जिला मंत्री महेंद्रसिंह चौहान ने देलवाड़ा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। साथ ही उन्होंने आमजनता से आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके इस जन विरोधी कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने की अपील की। इस अवसर पर संगीता कुंवर चौहान, मंडल अध्यक्ष कमलेश पालीवाल, अशोक रांका, संजयसिंह बारहठ, सुमेरसिंह झाला, सोहनसिंह, श्यामसिंह झाला, अमरसिंह, महिपालसिंह, दुर्गाशंकर, रोड़ीलाल, कैसा गमेती, जितेंद्रसिंह, हरेंद्रसिंह सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here