कांग्रेस केवल 5 प्रतिशत लोगों की राजनीति करती है : पुरोहित

0
राजसमंद। पंचायत राज चुनाव को लेकर गांवों में आयोजित आमसभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता जन सभा में फुलमालाओं से सांसद दीया कुमारी का स्वागत करते कार्यकर्ता।

राजसमंद, चेतना भाट। पंचायती राज चुनाव में भाजपा के जिला परिषद एवं पंचायत समिति प्रत्याशियों के समर्थन में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित ने नाथद्वारा विधानसभा की खमनोर पंचायत समिति के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। कांग्रेस का आमजन के विकास में कोई रूचि नहीं है। कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक व तुष्टीकरण की राजनीति की है। गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए वीरेंद्र पुरोहित ने कहा कि राज्य की सत्ता में बैठे शासकों को जनता के सुख-दुख की परवाह नहीं है। उन्हें किसानों की बेहतरी के लिए कोई काम करने से मतलब नहीं है। कांगे्रस के सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों की राजनीति करते है। इनके लिए 95 फीसदी लोगों से कोई लेना देना नहीं है। मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पुरोहित ने खमनोर पंचायत समिति के मोलेला, सेमा, गांवगुड़ा, कोशीवाड़ा, झालों की मदार क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। आम सभाओं को पूर्व देवस्थान विभाग मंत्री शिवदानसिंह चौहान ने भी सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार की ओर से कराए गए कार्यों को गिनाया। इस प्रचार अभियान में मंडल अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप काबरा सहित सभी भाजपा प्रत्याशी व भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

राजसमंद। पंचायत राज चुनाव को लेकर गांवों में आयोजित आमसभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता जन सभा में फुलमालाओं से सांसद दीया कुमारी का स्वागत करते कार्यकर्ता।

भाजपा को गांवों का समर्थन मिलता है तो विकास की रफ्तार दुगुनी होगी

पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में ब्यावर और जेतारण विधानसभा में विभिन्न जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा कि गांव की सरकार में भाजपा को समर्थन मिलता है तो विकास की रफ्तार दुगुनी हो जाएगी। गांव के छोटे-छोटे कार्य पंचायत समिति के माध्यम से होंगे तो बड़े कार्य केंद्र की मोदी सरकार करेगी। मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सांसद ने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य सरकार तो सिर्फ नाम करने के लिए है। ब्यावर गोमती फोरलेन निर्माण के अधूरे कार्यों की स्वीकृति पर सांसद ने कहा कि यह सब जनता के आशीर्वाद का नतीजा है जो कोविड काल में भी केंद्र सरकार ने करोड़ों की स्वीकृति जारी कर दी। सांसद शनिवार को मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पंचायतीराज चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओ को सम्बोधित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here