कांग्रेस का महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने मौन-सत्याग्रह

0
राजसमंद। यूपी की तानाशाही सरकार के खिलाफ महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष मौन-सत्याग्रह करते कांग्रेस पदाधिकारी

राजसमंद, चेतना भाट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को सघन क्षेत्र विकास समिति परिसर में कांग्रेस का मौन-सत्याग्रह प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस पार्टी पीडि़त परिवार के साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ेगी और योगी सरकार द्वारा की जा रही मनमानी व असंवैधानिक कृत्यों का जवाब देगी। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की अध्यक्षता व पीसीसी सदस्य हरिसिंह राठौड़ व पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी के सानिध्य में सोमवार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक सघन विकास समिति परिसर पर महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष मौन-सत्याग्रह का किया। यूपी हाथरस में वाल्मीकि समाज की दलित बच्ची के साथ बलात्कार हत्या जैसे घटना हुई जिसने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया। पिछले दिनों यूपी की आदित्यनाथ सरकार ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी को पीडि़त परिवार से मिलने नहीं दिया और अमानवीय व्यवहार किया उन्हें हिरासत में लिया और कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं पर लाठियां चलाई गई जो निंदनीय है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत, जिला महासचिव भगवत सिंह गुर्जर, सचिव कुलदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष बहादुरसिंह चारण, नेता प्रतिपक्ष अशोक टांक, पूर्व पालिकाध्यक्ष नारायण लाल सुथार, जिला प्रवक्ता हरिवल्लभ पालीवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दुल, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश नंदवाना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय सिंह, एससी नगर अध्यक्ष शकरलांल खटीक, गौरव पंचौली आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here