राजसमंद, चेतना भाट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 56वें जन्मदिवस को भाजपा प्रदेश स्तर पर सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। उसी के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में जिले भर में सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी नेबताया कि सेवा सप्ताह की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सुनील जोशी ने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत जिले भर में कार्यक्रमों की शुरुआत हुए जिसमे भाजपा केमहिला मोर्चा द्वारा कन्या पूजन, वृक्षारोपण, तुलसी के पौधेघर-घर पर लगवाए एवं रक्तदान के लिए ऑनलाइन संकल्प पत्र भी भरवाए गए। सेवा सप्ताह के संयुक्त मोर्चा प्रभारी जगदीश पालीवाल ने कहा कि जिले के देवगढ़, आमेट, राजसमन्द नगर व कुरज मंडल में महिला मोर्चा द्वारा कन्यापूजन कार्यक्रम हुआ व सभी 23 ही मंडलो पर वृक्षारोपण, तुलसी के पौधे घर-घर पर वितरण, मास्क वितरण के कार्यक्रम करके सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। इसके साथ ही जिले के सभी 23 ही मंडलो से 2629 व्यक्तियों ने रक्तदान के लिए ऑनलाइन संकल्प पत्र भी प्रथम दिन भरवाए गए। इसी तरह भाजपा के संयुक्त मोर्चा द्वारा सेवासप्ताह के तहत वृक्षारोपण, तुलसी के पौधे वितरण, मास्कवितरण, शिक्षकों का सम्मान, खिलाडिय़ों का सम्मान आदिकार्यक्रम करके भाजपा प्रदेशध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया वकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 56 वा जन्मदिन मनाया जा रहा है।