
राजसमंद, चेतना भाट। राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन आवाज के तहत राजनगर थानाधिकारी प्रवीण कुमार टांक के नेतृत्व में थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टांक ने उपस्थित महिलाओं एवं थाना स्टाफ को महिलाओं व बच्चों पर हो रहे अपराधों के सम्बन्ध में की जाने वाली कानूनी प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने सम्बन्धित हेल्प लाईन नम्बर एवं आईपीसी व सीआरपीसी की जानकारी दी। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति जागरूक करते किया गया। रैली को थानाधिकारी टांक ने राजनगर थाना परिसर से रवाना किया। जो राजनगर क्षेत्र का भ्रमण कर पुन: थाना परिसर पहुंच सम्पन्न हुई। इस दौरान रैली में कई महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित थी।