एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष चौधरी का नेगडिया टोल पर स्वागत

0
राजसमंद। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी के देलवाड़ा पहुंचने पर स्वागत करते कार्यकर्ता।

देलवाड़ा। कस्बे के निकट टोल नाके पर बुधवार को एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी का नेगडिया टोल प्लाजा पर स्थानिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर दशरथसिंह झाला, जितेन्द्रसिंह झाला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवतसिंह सिसोदिया, युथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिलिप जोशी, वार्ड पंच अर्पितराज सिंह सोलंकी, प्रभुदास वैष्णव, अरविन्दसिंह राठौड़, मनीष सोनी, युवराजसिंह राठौड़, पवन खटीक, सुनिल जोशी आदि मौजूद थे।

महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओ को लेकर सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस आमेट के कार्यकर्ताओ ने प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी का साफा, इकलाई पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उनको वर्तमान में श्री हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय में स्टाफ की कमी, कॉलेज को यूजी से पीजी में क्रमोन्नत कराने और महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग खुलवाने के साथ अन्य समस्यों के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने समस्याओ के निवारण का आश्वासन दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनोद जोशी, उपाध्यक्ष मनोज बुनकर, महासचिव पुष्पेन्द्र जांगिड़, पार्षद प्रकाश खटीक, पंस सदस्य कुंभलगढ़ धर्मचंद गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुहैल शेख, छात्र नेता मनीष मेवाड़ा, गणपत सालवी, रोहित खटीक, दर्शन टेलर, लोकेश रेगर, सेवादल अध्यक्ष ललित लोहार, प्यारेलाल कुमावत, ललित रेगर, फरियाद कुरैशी, रूपसिंह खरवड़, पारस गुर्जर, शम्भूसिंह पंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

अक्षय पात्र संस्थान ने वितरण किया भोजन


खमनोर। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा अभाव ग्रस्त क्षेत्रों में भोजन का वितरण किया गया। प्रबंधक राहुल कुमार झा ने बताया कि बुधवार को बागोल तथा ओडन पंचायतों में 1000 व्यक्तियों के लिए भोजन वितरण किया गया। वितरण विभाग के इंचार्ज मुकेश कुमार बैरवा के अनुसार विभाग के प्रतिनिधि जयसिंह राजपूत, दीपक पालीवाल, शंभूसिंह चुंडावत और टीम द्वारा वितरण का कार्य किया गया। साथ ही साथ कोरोना की बढ़ती महामारी को देखते हुए टीम द्वारा लोगों को नो मास्क नो एंट्री के तहत कोरॉना से बचाव और मास्क के महत्व को समझाते हुए हमेशा मास्क लगाने, 2 गज की दूरी बनाए रखने और बार बार हाथ धोने की जानकारी दी। इस दौरान बागोल सरपंच यशवंत श्रीमाली, पीईईओ लीना भट्ट, नरेगा मेट संजना, ओडन सरपंच सुरेशचंद्र जलानिया, राकेश डांगी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here