आयरन लेडी इंद्रा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

0
राजसमंद। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी की जयंती पर शिक्षण सामग्री प्रदान करते कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह।

राजसमंद, चेतना भाट। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी की जयंती जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर के निर्देशानुसार पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह भाटी की अध्यक्षता में नगर परिषद सभागार में छाया चित्र पर पुष्पांजलि कर मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष नारायणसिंह भाटी ने कहा कि स्व पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के जीवन से देश सेवा की सिख लेनी चाहिए। जिन्होंने पूरे जीवन को देश सेवा में सौंपते हुए देश हित में अनेक विकास के आयाम स्थापित किए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, सुंदरलाल कुमावत, जिला महामंत्री चुन्नीलाल पंचौली, सचिव कुलदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष बहादुरसिंह चारण, पूर्व पार्षद मांगीलाल टांक, पार्षद ब्रजेश पालीवाल, नारायण सुथार, पिरु खींची, देवनारायण खटीक, पारस सालवी, महेश सेन, शशिकान्त भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।


सेवादल की ओर से वितरीत की शिक्षण सामग्री

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली के निर्देशानुसार कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह के सानिध्य में नगर परिषद के वार्ड नंबर 38 संतोषी नगर, भील मंगरी व चांदपोल स्थानों पर जाकर बच्चों को स्टेशनरी, मास्क, सेनीटाइजर व बिस्किट वितरण का किया गया। इस दौरान सेवादल जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह, बंशीलाल पालीवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रेहाना खान, संजू रजक, ज्योति मीणा, शारदा मीणा, मुस्लिम महासभा ब्लॉक अध्यक्ष अशरफ अली, सलमा बेगम, नजीर खाँ, साहिल शाह, वसीम अकरम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here