आज एक बार वापिस मेवाड़ में बाबर की सेना से लड़ाई लडऩी है हमें : भाटी

0
राजसमंद। पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा मीरा मण्डल की बैठक को सम्बोंधित करते पदाधिकारी।

पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा मीरा मंडल की बैठक सम्पन्न
राजसमंद, चेतना भाट। पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा ग्रामीण मीरा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष दिग्विजयसिंह भाटी की अध्यक्षता व मंडल प्रभारी जीवनलाल सोनी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि भाजपा ग्रामीण मीरा मंडल की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दिग्विजयसिंह भाटी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा में बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर के ही टिकटों का वितरण किया जाएगा। भाटी ने कहा की कांग्रेस में तो आज भी बाबर जैसे हत्यारों व लुटेरों को पूजा जाता है, इससे यह साबित होता है कि कोंग्रेस में आज भी भारत माता को द्वितीय स्थान दे रखा है व उनकी पार्टी में प्रथम स्थान पर आज भी कांग्रेस पार्टी को है। जब कि भाजपा संगठन में मातृभूमि सर्वोपरि है उसके बाद कोई भी संगठन आता है। भाटी ने कहा कि पंचायत राज चुनावो में हम सभी को एक साथ कदम से कदम मिला करके बाबर की सेना को मुँह तोड़ जवाब देकर विजयी बनना है। मंडल प्रभारी जीवनलाल सोनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए जनहितकारी योजनाओं को चलाया। किसानों की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीद रही है इनके साथ ही ओर भी बहुत सी योजनाओं के माध्यम से जनता को केंद्र सरकार लाभ पहुंचा रही है। जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी पूरी मेहनत से लगकर के प्रधान व जिला प्रमुख के पद पर भाजपा को विजयी बनाना है इसके साथ ही बाबर की सेना को हरा करके बाहर निकलना है। बैठक में पूर्व उपजिला प्रमुख सफलता गुर्जर, पूर्व सरपंच बिनोल सोहनीदेवी गुर्जर, जवाहरलाल जाट, देवीलाल कुमावत, कालूसिंह राठौड़ सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बाबर का महिमामंडन और प्रताप का अपमान कांग्रेस की पहचान : माहेश्वरी

पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा बाबर का महिमामंडन करने पर उन्हें जरा भी आश्चर्य नहीं है। कांग्रेस देश में बाबरी मानसिकता को पल्लवित करने वाली पार्टी है। महाराणा प्रताप की वीर भूमि मेवाड़ में भी कांग्रेस खुले आम अपने कार्यकर्ताओं से बाबर की सोच का अनुकरण करने को कहती है। यही इस पार्टी का असली चेहरा है। किरण म ने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक राम जन्मभूमि मंदिर के पुनर्निर्माण का अभियान लंबे समय तक चलाया और करोड़ों भारतीयों के सपनों को साकार किया है। कांग्रेस पार्टी सदैव मंदिरों को तोडऩे वालों का पक्ष लेती रही। राम मंदिर के निर्माण में भी इस पार्टी में बहुत रोड़े अटकाए। बाबर का महिमामंडन और प्रताप का अपमान कांग्रेस की असली पहचान है। माहेश्वरी ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष प्रश्रय देने वाले देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। कांग्रेस के नेता पुलवामा हमले में हमारे शहीद सैनिकों के अपमान की घटिया राजनीति कर रहे थे। भारत के लक्षित हमलों के प्रमाण मांग रहे थे। कांग्रेस के शासन में गांव, गरीब और किसानों की सबसे ज्यादा दुर्दशा हुई है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति वार्डों के चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएं। भाजपा सबको सुविधाए सम्मान और सुअवसर देकर गाँवों में विकास का नया इतिहास रचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here