
लोग खुले मन से मदद करें तो सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे : चौधरी
राजसमंद, चेतना भाट। अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस को भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो राजस्थान महानिदेशक बीएल सोनी के निर्देशानुसार कृतज्ञता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें उन सभी सम्मानित नागरिकों का आभार प्रदर्शित किया जा रहा है जिन्होनें भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आकर एसीबी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भ्रष्ट लोक सेवकों को रंगे हाथों पकड़वाया है। इसी को लेकर राजसमंद भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो द्वारा जिला परिषद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2018, 2019 व 2020 में हुए ट्रेप के परिवादियों से सम्पर्क कर नगर परिषद सभागार में कोविड-19 गाइड लाईन की पालना के साथ ब्युरो ईकाई की ओर से उन सभी सम्मानित नागरिकों का माल्यार्पण कर सम्मान व आभार व्यक्त किया गया व उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को आवाज उठाने और जागरूक करने के लिए नवाचार के रूप में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसंवाद में एसीबी ब्यूरो एएसपी राजेश चौधरी आमजन से रूबरू हुआ तथा ब्यूरो की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसी भी स्थान पर भ्रष्टाचार होता दिखे तो सीधे ब्युरो के कार्यालय आने व जानकारी देने व ऐसे लोगो को रंगे हाथों पकड़वाने की अपील की। चौधरी बताया कि ब्युरो हमेशा से ही इस काम के लिए सक्रिय रहा। यदि लोगों ने खुले मन से मदद करें तो सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार व भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो महानिदेशक द्वारा शुरू की गई 24 घंटे हेल्पलाईन नंबर 1064 व भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो चौकी राजसमन्द के नंबर 02952-221701 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्व ग्रामीण स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
यहां दे सकते है भ्रष्टाचार की सूचना
भ्रष्टाचार से पीडि़त कोई भी व्यक्ति राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 1064 व मोबाईल वाट्स एप नंबर 9413502834, भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो उदयपुर रेंज उपमहानिरीक्षक कार्यालय नंबर 0294-2412641 एवं मोबाईल वाटसएप नंबर 9414493314 तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो राजसमन्द कार्यालय नंबर 02952-221701 एवं मोबाईल वाटसएप नंबर 9413860966 पर सम्पर्क कर सूचना दी जा सकती है।